Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 3 October, 2026 • 09:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कर्ज और डिप्रेशन से घिरे शख्स ने 43वीं मंजिल से लगाई छलांग, टुकड़ों में बंट गया शरीर… देखें वीडियो
Headlines

कर्ज और डिप्रेशन से घिरे शख्स ने 43वीं मंजिल से लगाई छलांग, टुकड़ों में बंट गया शरीर… देखें वीडियो

October 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सुपरनोवा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Noida : नोएडा के सेक्टर 94 स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत सुपरटेक सुपरनोवा से शनिवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां ठहरे एक युवक ने 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक इतनी ऊंचाई से नीचे गिरा कि उसका शरीर कई हिस्सों में बिखर गया। इस खौफनाक मंजर को देखकर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव के हिस्सों को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान गुरुग्राम के मानेसर निवासी संभव जैन के रूप में हुई है।

एसी मैकेनिकों ने बचाने की कोशिश की, पिता को भेजा था आखिरी मैसेज

पुलिस जांच में पता चला है कि संभव जैन ने शुक्रवार 2 अक्टूबर को सुपरनोवा सोसाइटी के एक फ्लैट में एयरबीएनबी के जरिए चेक-इन किया था। शनिवार 3 अक्टूबर को उसे चेक-आउट करना था, लेकिन दोपहर के वक्त जब कमरे में एसी रिपेयरिंग का काम चल रहा था, तब उसने बालकनी की तरफ दौड़ लगा दी। वहां मौजूद एसी मैकेनिकों ने उसे रोकने और बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसने खुद को छुड़ाते हुए नीचे छलांग लगा दी। मैकेनिकों के मुताबिक, कूदने से ठीक पहले उसने कहा था कि वह भारी मानसिक तनाव में है। पुलिस के अनुसार, संभव पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता था और भारी कर्ज के बोझ से जूझ रहा था। कूदने से पहले उसने अपने पिता को वॉट्सऐप पर एक संदेश भी भेजा था, जिसमें उसने आत्महत्या का कदम उठाने की बात कही थी और इसकी पूरी जिम्मेदारी खुद पर ली थी।

Advertisement

नोएडा सेक्टर 94 स्थित सुपरटेक सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर गुरुग्राम निवासी संभव जैन ने की खुदकुशी। एयरबीएनबी फ्लैट में रुका था युवक, पुलिस जांच में जुटी। #Noida #Supernova #CrimeNews #BreakingNews #TodayNews #LatestNews #NewsSamvad #TrendingNews #UPNews #NoidaPolice pic.twitter.com/JNu1iNUSCX

— News Samvad (@newssamvaad) October 3, 2026

घटनास्थल से सुराग तलाशने में जुटी पुलिस

एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और मृतक के परिजनों को सूचित किया। पुलिस अब फ्लैट और सोसाइटी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना के सही समय और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके। फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विवादों से पुराना नाता रहा है सुपरनोवा सोसाइटी का

नोएडा की यह सबसे ऊंची इमारत पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा और विवादों में घिरी रही है। खासकर यहां फ्लैट्स को एयरबीएनबी और रेंट पर दिए जाने को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है। अभी दो दिन पहले ही सोसाइटी में एक युवक ने सुरक्षा गार्ड द्वारा लग्जरी कार रोके जाने पर बूम बैरियर तोड़ दिया था, जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। स्थानीय लोग यहां चलने वाली रेंटल गतिविधियों को पूरी तरह बंद कराने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं। इन सब विरोधों के बीच हुई इस ताजा घटना ने सोसाइटी के सुरक्षा इंतजामों और नियमों को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें : डिहाइड्रेशन का सीधा असर सिरदर्द पर: पानी की कमी से बढ़ सकती है परेशानी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में ₹132 करोड़ का निवेश, बियाडा ने दी जमीन, 2500 को मिलेगा काम
Next Article राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

Related Posts

Headlines

सीएम ने एथेनॉल प्लांट का लिया जायजा, बोले- बिहार को बनाएंगे उद्योग और स्किल का हब

October 3, 2026
Headlines

सीएम के निर्देश पर वियतनाम से रांची लाया गया राजा का श’व, परिजनों को 5 लाख की मदद

October 3, 2026
झारखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने एथेनॉल प्लांट का लिया जायजा, बोले- बिहार को बनाएंगे उद्योग और स्किल का हब

October 3, 2026

सीएम के निर्देश पर वियतनाम से रांची लाया गया राजा का श’व, परिजनों को 5 लाख की मदद

October 3, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026

कर्ज और डिप्रेशन से घिरे शख्स ने 43वीं मंजिल से लगाई छलांग, टुकड़ों में बंट गया शरीर… देखें वीडियो

October 3, 2026

बिहार में ₹132 करोड़ का निवेश, बियाडा ने दी जमीन, 2500 को मिलेगा काम

October 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.