Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 17 April, 2026 • 01:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नोएडा बवाल का खुलासा : तीन रोज पहले से रची गयी साजिश, 80 ग्रुप…
Headlines

नोएडा बवाल का खुलासा : तीन रोज पहले से रची गयी साजिश, 80 ग्रुप…

April 16, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नोएडा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Noida : नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर शुरू हुआ श्रमिकों का प्रदर्शन अब गंभीर मोड़ ले चुका है। शुरुआत में यह एक सामान्य आंदोलन लग रहा था, लेकिन धीरे धीरे यह हिंसक हो गया। अब पुलिस जांच में सामने आ रहा है कि यह सब अचानक नहीं हुआ, बल्कि इसके पीछे पूरी तैयारी थी।

तीन दिन पहले से बनाई जा रही थी रणनीति

पुलिस जांच के मुताबिक, हिंसा भड़काने के लिए कम से कम तीन दिन पहले से तैयारी शुरू कर दी गई थी। कुछ लोग औद्योगिक इलाकों में घूमकर माहौल बना रहे थे, वहीं सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिविटी बढ़ाई जा रही थी। करीब 80 से ज्यादा व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए गए, जिनमें से लगभग 50 ग्रुप की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। इन ग्रुप्स में मजदूरों की असली मांगों जैसे वेतन या काम की स्थिति पर बात कम और भीड़ जुटाने, उकसाने और तोड़फोड़ जैसी बातें ज्यादा हो रही थीं।

Advertisement Advertisement

मजदूर बिगुल दस्ता की भूमिका सामने आई

इस पूरे मामले में तीन संगठनों के नाम सामने आए हैं, जिनमें ‘मजदूर बिगुल दस्ता’ प्रमुख बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संगठन से जुड़े रूपेश राय समेत 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि इन लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए माहौल को और ज्यादा उग्र बनाने की कोशिश की।

सोशल मीडिया बना सबसे बड़ा हथियार

पुलिस को जांच के दौरान 50 से ज्यादा संदिग्ध एक्स हैंडल भी मिले हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कई अकाउंट हिंसा से एक दो दिन पहले ही बनाए गए थे। इनसे लगातार भड़काऊ पोस्ट डाले जा रहे थे ताकि लोगों को उकसाया जा सके। पुलिस ने इन अकाउंट्स की जानकारी के लिए एक्स कंपनी से संपर्क किया है और आधिकारिक पत्र भी भेजा है, ताकि इनके पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाया जा सके।

पुलिस क्या कह रही है

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि अब तक 17 व्हाट्सऐप ग्रुप का सत्यापन किया जा चुका है और जांच लगातार जारी है। उन्होंने साफ कहा कि पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर काम हो रहा है। वहीं डीसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि यह पूरा मामला पहले से प्लान किया गया था और संगठित तरीके से चलाया गया। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जांच एजेंसियां हर उस कड़ी को जोड़ने में लगी हैं, जिसने इस प्रदर्शन को हिंसक बनाने में भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें : सीएम योगी की बड़ी पहल : बुनकरों को जोड़ेंगे क्लस्टर से, बढ़ेगी कमाई

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“अपनी जड़ों से मिलना है तो सिमडेगा आइए”… सीएम हेमंत सोरेन का खास न्योता
Next Article बिहार के ‘सम्राट’ पहुंचे गुरु दरबार, पटना साहिब में टेका मत्था

Related Posts

Headlines

SDM की रेड में गैस कालाबाजारी का खुलासा, 250 सिलेंडर जब्त… देखें वीडियो

April 17, 2026
जॉब/एजुकेशन

RBI में नौकरी का मौका, जानें पूरी डिटेल

April 16, 2026
झारखंड

किताबों की उम्र में सिंदूर की साजिश क्यों… पाकुड़ में गूंजा बच्चों का दर्द

April 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SDM की रेड में गैस कालाबाजारी का खुलासा, 250 सिलेंडर जब्त… देखें वीडियो

April 17, 2026

सिरदर्द के पीछे छुपा हो सकता है माइग्रेन, ऐसे करें पहचान

April 16, 2026

RBI में नौकरी का मौका, जानें पूरी डिटेल

April 16, 2026

किताबों की उम्र में सिंदूर की साजिश क्यों… पाकुड़ में गूंजा बच्चों का दर्द

April 16, 2026

हेसला प्लांट हादसा : इलाज के बीच जिंदगी हार गया एक और मजदूर

April 16, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.