Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 08:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुहागरात भी नसीब नहीं, नई नवेली दुल्हन ने सोये पति पर उड़ेला खौलता तेल
Headlines

सुहागरात भी नसीब नहीं, नई नवेली दुल्हन ने सोये पति पर उड़ेला खौलता तेल

February 17, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Shivhar : बिहार के शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बाघा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी के महज दस दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन ने अपने ही पति पर खौलता हुआ सरसों का तेल डाल दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कमरे में सोने नहीं देती थी पत्नी

घायल युवक की पहचान मोहम्मद मुन्ना के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि मुन्ना की शादी 3 फरवरी 2026 को बड़े ही धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद घर का माहौल बिगड़ने लगा। दुल्हन पति को अपने कमरे में सोने नहीं देती थी और अलग कमरे में भेज देती थी। यहां तक कि चौठारी की रस्म के बाद भी बहु ने पति को कमरे में घुसने नहीं दिया। इस बात से मुन्ना काफी परेशान रहने लगा था।

Advertisement Advertisement

समझाने की कोशिश, लेकिन बात नहीं बनी

मुन्ना ने जब अपने पिता मोहम्मद ददीज को पूरी बात बताई तो उन्होंने दुल्हन के परिवार को बुलाकर मामला सुलझाने की कोशिश की। परिजनों के मुताबिक, बातचीत के दौरान सब कुछ सामान्य दिखा, लेकिन बहु के मन में कुछ और ही चल रहा था।

सोते वक्त किया खौफनाक हमला

घटना वाले दिन मुन्ना दिन में कंबल ओढ़कर सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी रसोई में गई, करीब पांच लीटर सरसों का तेल खौलाया और सीधे सोए हुए पति पर डाल दिया। तेल पड़ते ही मुन्ना दर्द से चीखने-चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर घरवाले दौड़कर पहुंचे और किसी तरह उसे संभाला।

मौके पर पकड़ी गई आरोपी महिला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी महिला को वहीं पकड़ लिया गया और हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बर्न वार्ड में चल रहा इलाज

डॉक्टरों के अनुसार मुन्ना गंभीर रूप से झुलस चुका है। उसे बर्न वार्ड में रखा गया है और इलाज लगातार जारी है। फिलहाल उसकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग हैरान हैं कि शादी के कुछ ही दिनों में रिश्ते इस कदर जहरीले कैसे हो गए कि बात जानलेवा हमले तक पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें : अचानक उल्टी और दस्त से छटपटाने लगे 25 से ज्यादा बच्चे… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 17 फरवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article झारखंड में मौसम का अजीब मिजाज : रात में कंबल, दिन में धूप से बेहाल लोग

Related Posts

Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Headlines

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026
Headlines

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026

हार्दिक पांड्या पर तिरंगे की गरिमा भंग करने का आरोप… जानें मामला

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.