Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 06:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अचानक उल्टी और दस्त से छटपटाने लगे 25 से ज्यादा बच्चे… जानें
Headlines

अचानक उल्टी और दस्त से छटपटाने लगे 25 से ज्यादा बच्चे… जानें

February 16, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बच्चे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : पलामू के पांकी प्रखंड के द्वारिका पंचायत के रघुआखाड़ गांव में महाशिवरात्रि का मेला खुशियों के साथ शुरू हुआ था, लेकिन अगले ही दिन गांव में अफरा-तफरी मच गई। यहां एक साथ 25 से ज्यादा बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। किसी को उल्टी, किसी को दस्त तो कई बच्चों में डिहाइड्रेशन की शिकायत सामने आई। बताया गया कि बीते रविवार को सभी ने मेला में गोलगप्पा खाया था। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति अब नियंत्रण में है और घबराने की बात नहीं है।

मेले की रौनक, फिर अचानक तबीयत बिगड़ना

महाशिवरात्रि के मौके पर रघुआखाड़ गांव में मेला लगा था। द्वारिका गांव के यादव टोला, जमुआटांड़ समेत आसपास के कई टोलों से लोग मेले में पहुंचे थे। बच्चों ने झूले झूले, खिलौने खरीदे और गोलगप्पे का भी जमकर स्वाद लिया। लेकिन रविवार रात से ही कुछ बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गया। सोमवार सुबह तक हालत ऐसी हो गई कि कई बच्चों को चक्कर और कमजोरी महसूस होने लगी। परिजनों के बीच चिंता बढ़ गई और गांव में हड़कंप मच गया।

Advertisement Advertisement

सूचना मिलते ही हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

ग्रामीणों ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग को खबर दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम गांव पहुंची और बीमार बच्चों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव में ही कई बच्चों की जांच की। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार करीब 100 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 20 बच्चे बीमार पाए गए। सभी को समय पर दवा और जरूरी उपचार दिया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. महेंद्र प्रसाद ने बताया कि ज्यादातर बच्चों में फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण मिले हैं। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।

परिजनों की चिंता, “मेले में खाया था गोलगप्पा”

द्वारिका निवासी ध्रुव कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे ने भी मेले में गोलगप्पा खाया था। रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने कहा, “पहले लगा सामान्य बात होगी, लेकिन जब उल्टी-दस्त बढ़ने लगा तो हम घबरा गए।” गांव के कई घरों में एक जैसी कहानी सुनने को मिली। बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद परिजन रातभर परेशान रहे।

जनप्रतिनिधियों ने भी लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद पांकी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता के जिला प्रतिनिधि सह नीलाम्बर पितांबरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बच्चों की स्थिति की जानकारी ली और परिजनों से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि इलाज में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस दौरान समाजसेवी सुनील गुप्ता और मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह भी मौजूद रहे।

गांव में बढ़ाई गई निगरानी

एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार नजर बनाए हुए है। लोगों से साफ-सफाई रखने और बाहर के खाने-पीने में सावधानी बरतने की अपील की गई है। खासकर मेलों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में खुले खाद्य पदार्थों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि मेलों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी कितनी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : एसपी रीष्मा रमेशन के नाम बना डाला फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएसपी रीष्मा रमेशन के नाम बना डाला फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट
Next Article नेमरा में परंपरा का बड़ा दिन, नाइके चयन में खुद शामिल हुए सीएम हेमंत

Related Posts

Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.