अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : जेल में बंद कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुजरे साल 2008 में रांची से सटे तमाड़ में 5 करोड़ 17 लाख कैश और डेढ़ किलो सोना लूट कांड में कुंदन पाहन को बरी कर दिया गया है। उसे साक्ष्य और सबूतों के अभाव के चलते अपर न्यायायुक्त आनंद प्रकाश की कोर्ट ने आज यानी बुधवार को बरी कर दिया। बता दें कि सुनवाई के दरम्यान मामले में अभियोजन पक्ष ने छह गवाहों की गवाही दर्ज कराई थी, लेकिन संदेही गुहगारों पर लगे इल्जाम को साबित नहीं कर पायी। सभी गवाहों ने कुख्यात कुंदन पाहन को पहचाने से इनकार कर दिया।
यहां याद दिला दें कि साल 2008 के 21 मई को राजधानी रांची से सटे तमाड़ इलाके में ICICI बैंक के कैश वैन को लूट लिया गया था। कैश वैन में 5 करोड़ 17 लाख कैश और डेढ़ किलो सोना था। इस लूटकांड में कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन का नाम जमकर उछला था। बता दें कि जेल में बंद कुंदन पाहन पर कई संगीन इल्जाम हैं। इंस्पेक्टर फ्रांसिस इंदवार का गला काटकर सड़क पर रखने का आरोप भी कुंदन पाहन पर ही। इसके अलावा पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा का मर्डर, सांसद सुनील महतो की हत्या, DSP प्रमोद कुमार सिंह सहित 6 पुलिस कर्मियों की हत्या और एनकाउंटर में 35 पुललिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने के बाद उनके हथियार लूटना का इल्जाम कुख्यात कुंदन पाहन पर है।
इसे भी पढ़ें : केंद्र से SC ता सवाल- जब राफेल उड़ा सकती हैं महिलाएं तो फिर कानूनी शाखा के शीर्ष पदों पर क्यों नहीं??
इसे भी पढ़ें : कर्नल सोफिया पर दिया था बयान, अब मंत्री पर FIR का आदेश
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान की कैद से आजाद हुआ भारत का जवान
इसे भी पढ़ें : सदर अस्पताल में सेकेंड शिफ्ट में शुरु होगा OPD और OT : DC
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने बॉर्डर पर शहीद हुए SI मोहम्मद इम्तियाज के घरवालों को दिये 50 लाख



