Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कुख्यात प्रिंस खान के निशाने पर बोकारो के ये नामी व्यवसायी, मांगी रंगदारी
Headlines

कुख्यात प्रिंस खान के निशाने पर बोकारो के ये नामी व्यवसायी, मांगी रंगदारी

March 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रिंस खान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Bokaro : धनबाद में लंबे समय से दहशत का पर्याय बन चुका कुख्यात गैंगस्टर Prince Khan अब बोकारो के कारोबारियों को भी अपने निशाने पर लेने लगा है। विदेश में बैठकर अपना गिरोह चलाने वाला प्रिंस खान अब बोकारो में रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में शहर के एक बड़े व्यवसायी को धमकी भरा पर्चा भेजकर मोटी रकम की मांग की गई है। धमकी मिलने के बाद से न सिर्फ व्यवसायी और उनका परिवार सहमा हुआ है, बल्कि पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।

व्यवसायी से मांगी मोटी रंगदारी

जानकारी के अनुसार, बालीडिह इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले व्यवसायी सुरेश सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से धमकी दी गई है। सुरेश सिंह यहां बीएमडब्ल्यू कंपनी से जुड़ा काम करते हैं और औद्योगिक क्षेत्र में उनका अच्छा खासा कारोबार है। बताया जा रहा है कि उनकी साइट के पास एक धमकी भरा पर्चा फेंका गया, जिसमें उनसे मोटी रकम की रंगदारी मांगी गई है। पर्चे में साफ लिखा गया है कि तय रकम नहीं दी गई तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस धमकी के बाद से व्यवसायी और उनके परिवार में डर का माहौल है। उन्होंने तुरंत पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

साइट पर बम से हमला कराने की धमकी

धमकी भरे पर्चे में सिर्फ पैसे की मांग ही नहीं की गई, बल्कि सीधे तौर पर हमला करने की बात भी कही गई है। पर्चे में लिखा गया है कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो फैक्ट्री या साइट पर बम से हमला कराया जाएगा। इस तरह की धमकी मिलने के बाद इलाके के दूसरे कारोबारी भी सतर्क हो गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के बीच इस घटना को लेकर काफी चर्चा है।

विदेश में बैठकर चला रहा पूरा नेटवर्क

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल विदेश में बैठकर अपने पूरे गिरोह को संचालित कर रहा है। उसका नेटवर्क झारखंड के कई जिलों में फैला हुआ है। उसके गुर्गे फोन कॉल, सोशल मीडिया और कभी-कभी पर्चे के जरिए कारोबारियों को धमकी देते हैं और रंगदारी की मांग करते हैं। अगर कोई पैसे देने से इनकार करता है तो उसे जान से मारने या कारोबार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती है।

पुलिस ने शुरू की जांच

व्यवसायी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी भरे पर्चे की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इसे किसने फेंका। साथ ही प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी तलाश की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि धनबाद के बाद अब बोकारो के कारोबारी भी गैंगस्टरों के निशाने पर आ गए हैं। ऐसे में पुलिस के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

इसे भी पढ़ें : 31 साल के जवान बेटे के लिए मां-बाप ने मांगी मौ’त, SC ने दी इच्छामृ’त्यु की इजाजत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article31 साल के जवान बेटे के लिए मां-बाप ने मांगी मौ’त, SC ने दी इच्छामृ’त्यु की इजाजत
Next Article ‘संबंध बनाकर चलो, नहीं तो समझा देंगे’, कुख्यात राहुल दुबे का मैसेज वायरल

Related Posts

Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
जॉब/एजुकेशन

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.