Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 11:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हाईवे पर घरवालों को बांध मां-बेटी की लूट ली थी आबरू, अब कांप उठे दरिंदे
Headlines

हाईवे पर घरवालों को बांध मां-बेटी की लूट ली थी आबरू, अब कांप उठे दरिंदे

December 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हाईवे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Bulandshahar (UP) : बुलंदशहर के नेशनल हाईवे-91 पर 28 जुलाई 2016 की रात गाजियाबाद निवासी एक परिवार के साथ हुई हैवानियत भरी वारदात के मामले में आखिरकार इंसाफ का फैसला आ गया है। विशेष पॉक्सो न्यायाधीश ओपी वर्मा की अदालत ने इस मामले में दोषी पाए गए पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

रास्ते में रोकी गई कार, परिवार को बनाया बंधक

एडीजीसी और सीबीआई के अधिवक्ता के अनुसार, 28 जुलाई की रात नोएडा निवासी परिवार के छह सदस्य शाहजहांपुर अपने पैतृक गांव तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के दोस्तपुर फ्लाईओवर के पास बदमाशों ने कार पर लोहे की वस्तु फेंककर उसे रुकवा लिया।

खेत में ले जाकर दरिंदगी

आरोपियों ने परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और कार समेत उन्हें सड़क के दूसरी ओर खेत में ले गए। वहां तीनों पुरुषों के हाथ पैर बांध दिए गए। इसके बाद 14 वर्षीय किशोरी और उसकी मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

लूटपाट कर फरार हुए आरोपी

दुष्कर्म के बाद आरोपी परिवार से नकदी और कीमती सामान लूटकर मौके से फरार हो गए। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

सीबीआई जांच में बावरिया गिरोह का खुलासा

मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। जांच में बावरिया गिरोह के सदस्य जुबैर उर्फ सुनील उर्फ परवेज, सलीम उर्फ बीना उर्फ दीवानजी, साजिद, धर्मवीर उर्फ राका उर्फ जितेंद्र, नरेश उर्फ संदीप उर्फ राहुल और सुनील उर्फ सागर के नाम सामने आए।

चार्जशीट और एक आरोपी की मौत

सीबीआई ने दो चरणों में चार्जशीट दाखिल की। इस दौरान आरोपी सलीम की करीब चार साल पहले बीमारी के कारण जिला जेल बुलंदशहर में मौत हो गई। शेष पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलता रहा।

अदालत का फैसला, सभी दोषी करार

शनिवार को अदालत ने सभी पांच आरोपियों को दोषी करार दिया। सजा के एलान के बाद उन्हें जिला कारागार बुलंदशहर भेज दिया गया।

जेल की पहली रात में डर और बेचैनी

जिला जेल की बैरक संख्या 11 बी में दोषियों की रात बेचैनी में कटी। किसी ने ढंग से खाना नहीं खाया, तो किसी की आंखों में नींद नहीं थी। शाम को जब खाना पहुंचा, तो किसी ने आधी रोटी खाई तो किसी ने थाली अलग रख दी।

सजा को लेकर होती रही चर्चा

हरियाणा की नूंह जेल से लाए गए धर्मवीर, नरेश और सुनील आपस में चर्चा करते रहे। वहीं स्थानीय जेल के जुबैर और साजिद भी उनके साथ बातचीत में जुटे रहे। पूरी रात उनकी बातचीत का केंद्र यही रहा कि अदालत उन्हें कितनी सजा सुनाएगी।

इसे भी पढ़ें : खतरनाक शार्प शूटर का एनका’उंटर, 4.6 करोड़ की संपत्ति हो चुकी कुर्क

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखतरनाक शार्प शूटर का एनका’उंटर, 4.6 करोड़ की संपत्ति हो चुकी कुर्क
Next Article पत्नी के इश्क की बलि चढ़ा पति, घर की दहलीज पर मिली खौफनाक मौ’त

Related Posts

Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Headlines

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026
Headlines

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.