Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अक्टूबर में एक हफ्ते की छुट्टी! भारत की इन 10 खूबसूरत जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान
Headlines

अक्टूबर में एक हफ्ते की छुट्टी! भारत की इन 10 खूबसूरत जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

October 9, 2021No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। लंबे समय से घर पर बोर हो रहे लोग अक्टूबर के महीने में कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. अक्टूबर का महीना छुट्टियों से भरा रहेगा. 14 अक्टूबर को राम नवमी और 15 को दशहरा पड़ रहा है. 16 अक्टूबर को शनिवार और 17 को रविवार है. इसके अलावा, 19 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी रहेगी. इस बीच अगर आप ऑफिस से 16 और 18 अक्टूबर की छुट्टी ले सकें तो 6 दिन का ट्रिप प्लान किया जा सकता है. आइए आपको बताते हैं अक्टूबर की इन छुट्टियों में घूमने के लिए कौन सी जगहें बेस्ट रहेंगी.

अक्टूबर की छुट्टियों में घूम आएं ये 10 खूबसूरत जगहें

कोलकाता– फैमिली या फ्रेंड्स के साथ आप कोलकाता घूमने जा सकते हैं. अक्टूबर के महीने में यहां धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाई जाती है. दुर्गा पूजा का महोत्सव यहां करीब एक सप्ताह तक मनाया जाता है. इसके अलावा आप यहां निक्को पार्क, विक्टोरिया मेमोरियल, कालीघाट में कालका मंदिर और बेलूर मठ जैसी जगहों पर भी घूम सकते हैं.

अक्टूबर की छुट्टियों में घूम आएं ये 10 खूबसूरत जगहें

 

हम्पी– कर्नाटक के हम्पी शहर का नाम यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी दर्ज है. ये शहर अपने प्राचीन मंदिर, स्मारक और अखंड संरचनाओं के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. ऐतिहासिक इमारतों को एक्सप्लोर करने वालों के लिए हम्पी एकदम सही जगह है. यहां आप विरुपक्षा मंदिर, विजय विट्टाला मंदिर, हनुमान मंदिर, नदियों के किनारे स्थित खंडहर, क्वीन्स बाथ और लक्ष्मी नारायण मंदिर जैसी जगहों पर जा सकते हैं.

अक्टूबर की छुट्टियों में घूम आएं ये 10 खूबसूरत जगहें

 

आगरा– दुनिया के सात अजूबों में गिना जाना वाला ताजमहल इसी शहर में स्थित है. यमुना नदी के तट पर बने ताजमहल का नाम दुनिया के लगभग हर इंसान की ट्रैवल लिस्ट में होता है. आगरा घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर ही होता है. आप यहां ताजमहल के अलावा, आगरा फोर्ट, जामा मस्जिद, मेहताब बाग, अकबर का मकबरा (सिकंदरा), फतेहपुर सीकरी भी जा सकते हैं.

अक्टूबर की छुट्टियों में घूम आएं ये 10 खूबसूरत जगहें

ऋषिकेश– प्राकृतिक दृश्य हों या फिर एडवेंचर, दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए ऋषिकेश हमेशा से उनकी फेवरेट डेस्टिनेशन रहा है. यहां आप राफ्टिंग, कैंपिंग, बंजी जम्पिंग, जिप लाइनिंग और ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. नीलकंठ महादेव मंदिर, राम झूला, लक्ष्मण झूला, जानकी पुल, नीरगढ़ झरना, ऋषिकुंड, स्वर्ग आश्रम, बीटल्स आश्रम और त्रिवेणी घाट यहां आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं.

अक्टूबर की छुट्टियों में घूम आएं ये 10 खूबसूरत जगहें

 

पंचमढ़ी– मध्यप्रदेश के पंचमढ़ी का नाम देश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में शुमार है. इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है. हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार, निर्वासन के दौरान पांडव पंचमढ़ी में ही रहे थे. इसकी खोज 1857 में एक ब्रिटिश अफसर जेम्स फोरसिठ ने की थी. तभी से पंचमढ़ी को एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है. यहां आप पांडवों की गुफा, जटा शंकर गुफा, रजत पर्वत का झरना, धूपगढ़ और छोटा महादेओ की पहाड़ियों को देखने जा सकते हैं.

अक्टूबर की छुट्टियों में घूम आएं ये 10 खूबसूरत जगहें

 

दार्जिलिंग– दार्जिलिंग में पूरे साल पर्यटकों का तांता लगा रहता है. पश्चिम बंगाल स्थित इस जगह को भारत का सबसे ऊंचा हिल स्टेशन माना जाता है. अक्टूबर के महीने में घूमने का सुखद अनुभव आपको यहां से वापस नहीं लौटने देगा. यहां आकर आप पद्मजा नायडु पार्क, जूलॉजिकल पार्क, रॉक गार्डन, पीस पगोडा, टाइगर हिल, घूम मॉनेस्ट्री, सेंट एंड्र्यू चर्ज और सिंगालीला नेशनल पार्क देख सकते हैं.

अक्टूबर की छुट्टियों में घूम आएं ये 10 खूबसूरत जगहें

 

पुरी– ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर हिंदू धर्म के मानने वालों के लिए सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है. हर साल यहां दर्शन के लिए लाखों लोग देश के कोने-कोने से आते हैं. अक्टूबर के महीने में यहां का मौसम बेहद सुहाना होता है. जगन्नाथ मंदिर के अलावा आप यहां गुंडिचा मंदिर, लोकनाथ मंदिर, मार्कन्डेशवर मंदिर और नरेंद्र टैंक जैसी जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं.

अक्टूबर की छुट्टियों में घूम आएं ये 10 खूबसूरत जगहें

मैसूर– मैसूर दक्षिण भारत की सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है. वैसे तो यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं, लेकिन मैसूर पैलेस इनमें सबसे ज्यादा आकर्षक है. मैसूर आने वाला हर टूरिस्ट इस जगह एक बार जरूर आता है. अक्टूबर में शहर दशहरा उत्सव के साथ जीवंत हो उठता है. चमराजेंद्र जूलॉजिकल गार्डन्स, चामुन्डी हिल्स, करांजी लेक, स्ती चामुंडेश्वर मंदिर, ललिता महल और जगमोहनत पैलेस घूमने के लिए यहां सबसे अच्छी जगहें हैं.

अक्टूबर की छुट्टियों में घूम आएं ये 10 खूबसूरत जगहें

 

अंडमान द्वीप– घूमने-फिरने के शौकीन लोगों की लिस्ट में अंडमान का नाम सबसे ऊपर होता है. इसके साफ-सुथरे रेत से ढके समुद्री तट, एड्रीनालाइन पम्पिंग वॉटर स्पोर्ट्स और समुद्री जीवों के बीच स्कूबा डाइविंग का आनंद लोग पूरी जिंदगी नहीं भूलते हैं. यहां नील आईलैंड, राधानगर बीच, हैवलॉक आईलैंड, रॉस आईलैंड, लक्ष्मणपुर बीच, सेलुलर जेल, पोर्ट ब्लेयर, चिड़िया टापू और बारातांग आईलैंड टूरिस्ट की सबसे पसंदीदा जगहें हैं.

अक्टूबर की छुट्टियों में घूम आएं ये 10 खूबसूरत जगहें

 

लाहौल-स्पीति– हिमाचल प्रदेश में ये जगह हिमालय की तलहटी में स्थित है. ट्रेकिंग का शौक रखने वालों के लिए ये देश की सबसे उम्दा जगहों में से एक है. एडवेंचर के साथ-साथ बौद्ध मठों को एक्सप्लोर करने वालों के लिए भी यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है. आप यहां ताबो मॉनेस्ट्री, स्पीति रिवर, चंद्रताल लेक, रोहतांग पास और कुन्जुम पास जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleऋतिक रोशन-रणबीर कपूर को मिलेंगे 75 करोड़ रुपये, ‘रामायण’ में निभाएंगे राम-रावण का किरदार
Next Article दो दिन बाद पूरी दिल्ली में होगा ब्लैक आउट? 1 दिन का बचा कोयला स्टॉक

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.