Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ऋतिक रोशन-रणबीर कपूर को मिलेंगे 75 करोड़ रुपये, ‘रामायण’ में निभाएंगे राम-रावण का किरदार
Headlines

ऋतिक रोशन-रणबीर कपूर को मिलेंगे 75 करोड़ रुपये, ‘रामायण’ में निभाएंगे राम-रावण का किरदार

October 9, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर अपने एक्टिंग के करियर में अब तक का सबसे अहम और शानदार रोल अदा करने जा रहे हैं. दोनों ही राम और रावण की भूमिका में नजर आएंगे. नितेश तिवारी फिल्म ‘रामायण’ बना रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को तीन हिस्से में तैयार किया जाएगा. इस फिल्म का बजट 750 करोड़ रुपये रखा गया है. अब ऋतिक और रणबीर की फीस को लेकर मार्केट में बज बना हुआ है.

बता दें कि इससे पहले भी कई बार ‘रामायण’ को फिल्ममेकर्स ने अपने अलग अंदाज में बनाने का कार्यभार संभाला है, लेकिन कोई भी रामानंद सागर जैसे ‘रामायण’ न बना सका. रामानंद सागर की ‘रामायण’ डीडी नेशनल पर प्रसारित हुई थी. इस शो को इतना पसंद किया गया था कि लॉकडाउन के दौरान इसे पूरा दोबारा प्रसारित करने का निर्णय लिया गया. अब इसको क्रिएट करने का कार्य ‘दंगल’ डायरेक्टर नितेश तिवारी ने संभाला है.

दोनों को मिलेगी इतनी फीस

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर रावण और राम की भूमिका में नजर आएंगे. दोनों को ही 75-75 करोड़ रुपये फीस दी जा रही है. इसके अलावा बजट को फिल्म बनाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा. नितेश तिवारी और उनकी टीम सीता के किरदार के लिए एक्ट्रेस की खोज कर रही है. करीना कपूर खान को इस रोल को ऑफर किया गया था, लेकिन सूत्र का कहना है कि यह मार्केटिंग टीम द्वारा स्टोरी प्लांट की गई थी. करीना इस रोल के लिए नहीं बनी हैं.

वहीं, सैफ अली खान, ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में लंकेश की भूमिका में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में राम का किरदार प्रभास अदा कर रहे हैं. हाल ही में टीम ने फिल्म की शूटिंग पूरी की है. इसके अलावा ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर मधु मांतेना संग मीटिंग की थी. इस प्रोजेक्ट पर बात करने के लिए सभी साथ आए थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहेमंत सोरेन सपरिवार पहुंचे चित्तौड़ दुर्ग, ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण
Next Article अक्टूबर में एक हफ्ते की छुट्टी! भारत की इन 10 खूबसूरत जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.