Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 11:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सिर्फ एक कोड से पता चल जाएगी आपकी लोकेशन
Headlines

सिर्फ एक कोड से पता चल जाएगी आपकी लोकेशन

May 29, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। ट्रैवलिंग के लिए आज हर कोई गूगल मैप्स की मदद लेता है। डेली ट्रांसपोर्ट के लिए भी यह पसंदीदा ऐप बन चुका है। इस ऐप को यूज करना हमेशा से ही सिंपल रहा है, हालांकि गूगल एक के बाद एक नए फीचर्स ऐप में ऐड करता रहता है, जिससे बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिल सके। इसके अलावा लोकेशन शेयरिंग फीचर का इस्तेमाल भी अब काफी बढ़ा है और यूजर्स बाकियों के साथ अपनी लोकेशन इसकी मदद से शेयर कर सकते हैं।

इंटरनेट सर्च इंजन कंपनी की ओर से अब नया फीचर गूगल मैप्स यूजर्स को दिया जा रहा है और इसका नाम ‘Plus Codes’ है। इन कोड्स की मदद से यूजर्स आसानी से अपना अड्रेस या कोई लोकेशन दूसरों के साथ शेयर कर पाएंगे। इसमें यूजर्स के लोकेशन पॉइंट (लैटीट्यूड और लॉन्गीट्यूड) के हिसाब से छह डिजिट का एक कोड तैयार हो जाएगा, जिसे शेयर किया जा सकेगा। ऐसे में उन जगहों पर भी लोग आसानी से पहुंच सकेंगे, जिनके लिए प्रॉपर स्ट्रीट अड्रेस या फ्लैट नंबर नहीं दिए गए हैं।

auto

कोड से मिलेगी लोकेशन

ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया फीचर अगले कुछ सप्ताह में रोलआउट कर दिया जाएगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए मैप्स ऐप का लेटेस्ट वर्जन आपको इंस्टॉल करना होगा। यूजर्स को उनका पर्सनल ‘Plus Code’ मैप पर अपनी लोकेशन के लिए दिखाए जा रहे ब्लू डॉट पर टैप करने पर दिखाई देगा। इस कोड को किसी के साथ शेयर किया जा सकेगा और गूगल मैप्स के अलावा गूगल सर्च विंडो में भी यह कोड एंटर करने पर आपकी लोकेशन सामने वाले को मिल जाएगी।

ऑफलाइन भी मिलेंगे कोड

गूगल ने कहा, ‘एक प्लस कोड सिंपल अल्फान्यूमेरिक कोड है, जिसे किसी लोकेशन के साथ कंबाइन किया जा सकता है। ये किसी रेग्युलर अड्रेस की तरह ही हैं लेकिन एक शॉर्ट कोड की शक्ल में होते हैं।’ अगर यूजर किसी और लोकेशन का प्लस कोड पता करना चाहे, जहां पर वह मौजूद नहीं है तो मैप पर एक पिन ड्रॉप करने के बाद किसी लोकेशन का प्लस कोड पता किया जा सकेगा। गूगल का कहना है कि प्लस कोड ऑफलाइन भी उपलब्ध होंगे और यह सिस्टम ओपन सोर्स टेक्नॉलजी पर बेस्ड है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकौन है पप्पू पांडेय, जिसने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है
Next Article सीएम हेमंत सोरेन को आईसीआईसीआई बैंक की ओर से सौंपा गया हैंडग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनर

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.