Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अच्छी खबर: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से मिलेगी राहत, इस बात पर बनी सहमति
Headlines

अच्छी खबर: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से मिलेगी राहत, इस बात पर बनी सहमति

September 3, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। पेट्रोलियम उत्पादों की अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर करने वाले भारत जैसे देशों के लिए तेल निर्यातक देशों के संगठनों की ओर से अच्छी खबर आई है। तेल उत्पादक और निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और रूस जैसे उसके सहयोगी देशों (ओपेक प्लस) के बीच 1 अक्टूबर से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के उत्पादन में रोजाना 4 लाख बैरल की बढोतरी करने की बात पर सहमति बन गई है।

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की मांग में हुई बढ़ोतरी और कोरोना महामारी से त्रस्त वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार की बात को ध्यान में रखते हुए ओपेक और ओपेक प्लस देशों ने मिलकर कच्चे तेल के उत्पादन में बढ़ोतरी करने की बात पर सहमति जताई है। ओपेक और ओपेक प्लस देशों के बीच हुई बातचीत के मुताबिक कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने से जहां वैश्विक जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकेगा, वहीं कच्चे तेल की कीमत के नियंत्रित होने के बावजूद इन देशों को बड़ी मात्रा में राजस्व की प्राप्ति हो सकेगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल कोरोना महामारी की शुरुआत होने के बाद एक झटके में दुनिया के अधिकांश देशों की सारी गतिविधियों पर रोक लग गई थी। कोरोना के कारण आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित हुई थीं, जिसकी वजह से दुनिया भर के ज्यादातर देशों में ईंधन की जरूरत भी न्यूनतम हो गई थी। ऐसा होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का बड़ा स्टॉक जमा हो गया था। इसकी वजह से कच्चे तेल की कीमत गिरकर न्यूनतम स्तर पर आ गई थी।

दुनिया भर में कच्चे तेल के भाव में कमी होने की वजह से कच्चे तेल का उत्पादन और निर्यात करने वाले देशों काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से इन देशों ने मिलकर कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती करने का फैसला लिया था। इस फैसले के बाद कच्चे तेल का उत्पादन चरणबद्ध तरीके से कम कर दिया गया, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की काफी कमी हो गई और इसका भाव बढ़कर 76 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया था।

कच्चे तेल की कीमत में हुई जोरदार बढ़ोतरी की वजह से ही भारत में भी साल 2021 के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमत में जोरदार उछाल आया। जिसकी वजह से अभी भारत में पेट्रोल और डीजल सर्वोच्च स्तर के करीब पहुंच कर बिक रहे हैं। हालांकि माना जा रहा है कि अगर ओपेक और ओपेक प्लस देशों के बीच कच्चे तेल के उत्पादन को बढ़ाने को लेकर बनी सहमति के हिसाब से कच्चे तेल का उत्पादन शुरू हो जाता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भी गिरावट आएगी और इसका असर भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आने के रूप में भी नजर आएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडुकरा बना फुटबॉल चैंपियन
Next Article दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप, मिनटों में हो जाता है इंसान का खात्मा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.