Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 11:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पहले मांगी माचिस, फिर बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां
Headlines

पहले मांगी माचिस, फिर बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां

August 21, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Palamu : पहले माचिस मांगी, फिर जरा सी बहस होते ही कमर से कट्टा निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजडेरवा में गुरुवार देर रात अपराधियों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। नेशनल हाईवे 139 के फोरलेन निर्माण कार्य में लगे पश्चिम बंगाल के दो मजदूरों को अपराधियों ने गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना के बाद पूरी कंस्ट्रक्शन साइट पर अफरा-तफरी मच गई और काम कर रहे बाकी मजदूर जान बचाकर भागने लगे।

माचिस नहीं देने पर भिड़े और चला दी गोली

रजडेरवा में नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर के ऊपर मजदूरों के ठहरने के लिए एक अस्थाई कैंप बना हुआ है। देर रात करीब ग्यारह बजे बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने कैंप में जाकर मजदूरों को आवाज दी और बीड़ी जलाने के बहाने माचिस मांगी। मजदूरों ने जब कहा कि उनके पास माचिस नहीं है, तो अपराधी गाली-गलौज करने लगे। बात बढ़ी तो अपराधियों ने हथियार निकाले और मजदूरों पर फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देकर दोनों हमलावर अपनी बाइक से फरार हो गए।

Advertisement

दोनों घायल मजदूर बंगाल के, एक को पेट में लगी गोली

गोली लगने से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले 26 वर्षीय अजय हांसदा और 20 वर्षीय संजय हांसदा लहूलुहान होकर गिर पड़े। अजय के पैर में और संजय के पेट में गोली लगी है। चीख-पुकार सुनकर दौड़े बाकी साथी मजदूरों ने दोनों को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

मौके पर मिले खोखे और राहुल दुबे गैंग का पर्चा

वारदात की खबर मिलते ही पलामू एसपी कपिल चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे और कुख्यात राहुल दुबे गिरोह से जुड़ा एक पर्चा बरामद किया है। पुलिस का मानना है कि माचिस मांगने की बात तो केवल एक बहाना थी, असल में अपराधी रंगदारी वसूलने और साइट पर दहशत फैलाने के इरादे से आए थे। एसपी ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए इलाके में लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद साइट पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : JPSC परीक्षा रद्द करने के सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 21 अगस्त 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article दुपट्टे से गला घोंट भतीजी के पैरों में ठोक दी 6 कीलें, फिर मिर्ची के खेत में…

Related Posts

Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026
Headlines

2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.