Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 06:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘भगत’ की बात पर खू’न का खेल… चाचा ने शादीशुदा भतीजे को का’ट डाला
Headlines

‘भगत’ की बात पर खू’न का खेल… चाचा ने शादीशुदा भतीजे को का’ट डाला

August 6, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भतीजे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के मुरमा कला स्थित लकड़ही टोला में अंधविश्वास ने एक खुशहाल परिवार को पल भर में तबाह कर दिया। आठ साल की बेटी की मौत से सदमे में डूबे एक पिता ने भगत की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा किया और अपने ही पड़ोसियों को बेटी की मौत का जिम्मेदार मान लिया। आरोप था कि पड़ोस की महिलाएं डायन हैं और उन्होंने जादू-टोना कर उसकी बच्ची की जान ले ली। इसी शक ने ऐसा खूनी रूप लिया कि सगा चाचा अपने परिवार के साथ हथियार लेकर भतीजे के घर पहुंच गया। कुछ ही मिनटों में टांगी, फरसा और लाठियां बरसने लगीं। जब हमला रुका तो चनका रजवार खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना 5 अगस्त की रात की है। सूचना मिलते ही उंटारी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मेदिनीनगर भेजा गया। वारदात के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। जिस आंगन में कुछ दिन पहले बच्ची की मौत का मातम था, वहीं अब दूसरी तरफ एक युवक की हत्या से पूरा टोला दहशत में है।

Advertisement

बेटी की मौत के बाद भगत के पास पहुंचा, फिर पड़ोसियों को ठहरा दिया जिम्मेदार

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रभु रजवार की आठ वर्षीय बेटी की 2 अगस्त को मौत हो गई थी। बेटी की मौत के बाद वह एक भगत के पास देवास कराने गया। वहां उसे बताया गया कि पड़ोस में रहने वाली ललिता देवी और दुर्गा देवी, जो मृतक चनका रजवार की पत्नी हैं, डायन-बिसाही करती हैं और उसी वजह से उसकी बेटी की मौत हुई है। भगत की इस बात पर भरोसा करते हुए प्रभु रजवार गुस्से से भर उठा। उसने दोनों महिलाओं के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों परिवार आमने-सामने आ गए और विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

टांगी, फरसा और लाठी से ताबड़तोड़ हमला, भतीजे की चली गई जान

पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर प्रभु रजवार ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर चनका रजवार पर टांगी, फरसा और लाठियों से हमला कर दिया। सिर और शरीर पर कई वार किए गए। गंभीर चोटों के कारण चनका रजवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमले में उसके परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए। पुलिस ने यह भी बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से भी मामूली मारपीट हुई थी, लेकिन जानलेवा हमला एकतरफा था। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाने शुरू किए।

पांच आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी टांगी और लाठी बरामद

मृतक के पिता नन्दु रजवार के बयान पर उंटारी रोड थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रभु रजवार सहित उसकी पत्नी झुबली देवी, गुडड्न रजवार, विमलेश रजवार और सीताराम रजवार को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी मुरमा कला के लकड़ही टोला के रहने वाले हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खून से सनी टांगी और बांस की लाठी भी बरामद कर जब्त कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में डबल म’र्डर : घर जमाई ने पत्नी और सास को तलवार से का’ट डाला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleAI अपनाइए, नहीं तो विकास की दौड़ में पीछे रह जाएंगे : सीएम सम्राट चौधरी
Next Article शराब की महफिल में युवक का म’र्डर, साथी गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
अन्य खबरें

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.