Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 7 September, 2026 • 03:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम सम्राट ने किया लोकार्पण, तो नये रूप में इतरा उठे पटना के तीन गंगा घाट
Headlines

सीएम सम्राट ने किया लोकार्पण, तो नये रूप में इतरा उठे पटना के तीन गंगा घाट

July 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : शाम का वक्त, मां गंगा की बहती निर्मल धारा और उस पर हाई मास्ट लाइटों की जगमगाती रोशनी। यह नजारा किसी दूर-दराज के पर्यटन स्थल का नहीं, बल्कि हमारी अपनी राजधानी पटना का है। सालों-साल से कच्चे, उबड़-खाबड़ और बदहाल पड़े भद्र घाट, महावीर घाट और नौजर घाट का नजारा अब पूरी तरह बदल चुका है। बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने इन तीनों गंगा घाटों के नए और मॉडर्न रूप का लोकार्पण किया। 46.26 करोड़ रुपये की लागत से बने इन घाटों को बुडको यानी बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम ने नया जीवन दिया है। अब यह जगह सिर्फ नहाने और पूजा-पाठ की जगह नहीं रही, बल्कि शाम को आराम से वक्त बिताने और टहलने का एक खूबसूरत ठिकाना बन गई है।

गंगाजल छूकर लिया आशीर्वाद, खुशहाली की मांगी दुआ

लोकार्पण के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने खुद तीनों घाटों पर घूमकर कराए गए कामों का जायजा लिया। उनके साथ अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद थी, जिसने साइट प्लान के जरिए पूरे प्रोजेक्ट को समझाया। सीएम ने भक्ति भाव से गंगाजल को स्पर्श किया, मां गंगा के आगे सिर झुकाया और पूरे बिहार में शांति, सुख और समृद्धि बनी रहने की कामना की। इस दौरान वहां का माहौल देखने लायक था। स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की बारिश के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया, तो वहीं नगर विकास विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया।

दलदल और गंदगी से मिली मुक्ति, अब हर तरफ है खूबसूरती

पुराने दिनों को याद करें तो इन घाटों पर जाना किसी चुनौती से कम नहीं था। पक्की सीढ़ियां न होने से बुजुर्गों और बच्चों के लिए गंगा स्नान करना मुश्किल भरा काम था। अब तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। घाटों को मजबूत और सुंदर सीढ़ियों के साथ पक्का बनाया गया है। सुबह-शाम टहलने के लिए वॉक-वे तैयार किए गए हैं। नदी के किनारे पक्की बैरिकेडिंग लगाई गई है ताकि कोई हादसा न हो। रात के समय पूरे घाट रोशनी से नहाए रहें, इसके लिए हाई मास्ट लाइटें लगाई गई हैं। जगह-जगह बैठने के लिए बेंच और साफ-सफाई के खास इंतजाम किए गए हैं।

छठ महापर्व पर नहीं होगी कोई परेशानी

पटना के लोगों के लिए छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि दिल से जुड़ी आस्था है। अब तक कच्चे घाटों पर अर्घ्य देने के दौरान श्रद्धालुओं को भारी मशक्कत करनी पड़ती थी। कभी कीचड़ की समस्या तो कभी सुरक्षा का डर। लेकिन इन नए पक्के घाटों के बन जाने से अब लाखों व्रतियों और श्रद्धालुओं को साफ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिलेगा। आम दिनों में भी स्नान और पूजा-पाठ करने आने वालों को अब कोई परेशानी नहीं होगी।

पटना के बुनियादी ढांचे को मिली नई मजबूती

इस तरह की परियोजनाओं से न सिर्फ गंगा किनारे की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि पटना के बुनियादी ढांचे को भी एक नई पहचान मिली है। इस खास मौके पर विधायक रत्नेश कुशवाहा, पटना की मेयर सीता साहू, डिप्टी मेयर रेशमी कुमारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और नगर विकास विभाग के तमाम आला अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : दिल में आस्था और जुबां पर हर-हर महादेव… 1150 श्रद्धालुओं को CM सम्राट ने किया विदा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article18 दिन, 95 लाख जांचें और टीबी से जंग : बिहार के गांवों-कस्बों में कैसे बदला सेहत का माहौल
Next Article 25 से 27 जुलाई की JPSC मुख्य परीक्षा स्थगित, नई तारीख पर क्या है अपडेट? देखें नोटिस

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 07 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 7, 2026
Headlines

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 7, 2026

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.