अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : PM मोदी ने आज यानी मंगलवार को बिहार की महिलाओं के सपनों को पंख लगा दिया। उनके सपनों को उड़ान भरने का रास्ता खोल दिया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के वास्ते PM मोदी ने बिहार की महिलाओं के लिए 105 करोड़ रुपये की सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने 105 करोड़ रुपये की राशि जीविका निधि में ट्रांसफर की। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए हर संभव सहयोग करती रहेगी।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री जी ने 105 करोड़ रुपये की राशि का जीविका निधि में ट्रांसफर किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री… pic.twitter.com/m8Lwn28qqJ
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) September 2, 2025
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह योजना राज्य की जीविका दीदियों के लिए बहुत बड़ी राहत साबित होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 1,000 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिसमें से 105 करोड़ रुपये आज ट्रांसफर किए गए हैं। जल्द ही केंद्र सरकार भी इसमें 110 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण बिहार सरकार की प्राथमिकता रही है। 2005 से सत्ता में आने के बाद महिलाओं को पंचायत और नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण, पुलिस व सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। 2006 में ‘जीविका’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत अब तक लगभग 11 लाख स्वयं सहायता समूह गठित हो चुके हैं और इनमें 1 करोड़ 40 लाख महिलाएं जुड़ चुकी हैं। अब शहरी क्षेत्रों में भी जीविका समूह बनाए जा रहे हैं, जिनकी संख्या 37 हजार तक पहुंच गई है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री जी ने 105 करोड़ रुपये की राशि का जीविका निधि में ट्रांसफर किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री… pic.twitter.com/Cecjqiubhg
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) September 2, 2025
मुख्यमंत्री ने हाल ही में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का भी जिक्र किया। इस योजना के तहत हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की मदद दी जाएगी और सफल होने पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने हाल ही में वृद्धजनों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं की पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है। इसके साथ ही अब सभी घरों को मुफ्त बिजली देने का निर्णय भी लागू कर दिया गया है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ कार्यक्रम की झलक।@narendramodi@NitishKumar@MoRD_GoI@BiharRDD@brlps_jeevika#jeevikanidhi #जीविकानिधि #BankforJeevikadidis… pic.twitter.com/p9w4pjgWxq
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) September 2, 2025
युवाओं को रोजगार देने की दिशा में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 10 लाख सरकारी नौकरियां और 39 लाख रोजगार दिए जा चुके हैं। आगामी चुनाव से पहले 50 लाख से अधिक रोजगार और अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योगों के लिए विशेष सहायता दी जाएगी, जिससे राज्य का आर्थिक विकास और तेजी से हो सके।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार से बिहार को लगातार विशेष आर्थिक सहायता मिल रही है। हाल के बजटों में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि दी गई है। साथ ही बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट और कोसी नहर जैसी परियोजनाओं की स्वीकृति भी मिली है। इस वर्ष ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का आयोजन बिहार में होना भी गर्व की बात है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में जीविका दीदियां शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती देगी और परिवार, समाज और राज्य के विकास में उनकी भागीदारी और मजबूत होगी।
इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट में 49 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, कौन-कौन से… जानें

