अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : CM नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दारोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर नया सचिवालय परिसर में स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री एवं स्वर्गीय दारोगा प्रसाद राय के बेटे चन्द्रिका राय सहित उनके परिजन और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित कई अन्य लोग भी शामिल हुए। इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन किया और बिहार गीत व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
इसे भी पढ़ें : बिहार की महिलाओं के सपनों को पंख लगा गये PM मोदी… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट में 49 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, कौन-कौन से… जानें
इसे भी पढ़ें : मरीन ड्राइव पर अलग अंदाज में दिखे तेजस्वी, युवकों संग डांस करते बनाया रील… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी : CM हेमंत

