Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 08:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इस कुख्यात गैंगस्टर के घर लाव लश्कर के साथ पहुंची पुलिस, फिर…
Headlines

इस कुख्यात गैंगस्टर के घर लाव लश्कर के साथ पहुंची पुलिस, फिर…

February 12, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : रामगढ़ समेत झारखंड के कई जिलों में रंगदारी, अपहरण और अन्य आपराधिक मामलों में फरार चल रहे कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। कोर्ट के आदेश पर कुजू ओपी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उसके घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए घर का सामान जब्त कर लिया।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई

कुर्की–जब्ती के दौरान इलाके में काफी हलचल रही। मौके पर रामगढ़ के प्रशिक्षु डीएसपी फौजान अहमद, सर्कल इंस्पेक्टर रजत कुमार, कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष सिंह, सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार गौतम और एएसआई राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया। कुजू पश्चिमी के मुखिया जयकुमार ओझा, पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार मेहता और प्रतिनिधि सुरेश केसरी भी मौके पर मौजूद रहे।

Advertisement Advertisement

घर से क्या-क्या हुआ जब्त

पुलिस ने घर के अंदर मौजूद सामान की सूची बनाई और उसे जब्त कर थाने ले गई। जब्त सामान में तीन पलंग, एक सोफा सेट, दो गोदरेज अलमारी, एक शू रैक, एक ड्रेसिंग टेबल और चार पंखे समेत अन्य सामान शामिल हैं। पूरी कार्रवाई वीडियोग्राफी और कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई।

कई मामलों में वांटेड है फरार राहुल दुबे

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक राहुल दुबे कई गंभीर मामलों में वांटेड है और लंबे समय से फरार चल रहा है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाना बदल रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद ही यह कुर्की–जब्ती की कार्रवाई की गई है।

पुलिस की चेतावनी- आत्मसमर्पण करो

पुलिस ने साफ कहा है कि अगर राहुल दुबे जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। इलाके में इस कार्रवाई को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। लोग इसे पुलिस की सख्त कार्रवाई के तौर पर देख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पतरातू, टारगेट में थे ये दो कारोबारी… देखें CCTV फुटेज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 12 फरवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article बिजली कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, छंटनी पर बड़ा विरोध

Related Posts

Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Headlines

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026
Headlines

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026

हार्दिक पांड्या पर तिरंगे की गरिमा भंग करने का आरोप… जानें मामला

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.