अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Uttar Pradesh : प्रदेश के बिजली कर्मी आज से देशव्यापी हड़ताल पर जा रहे हैं। यह हड़ताल बिजली के निजीकरण और ऊर्जा संशोधन बिल के विरोध में की जा रही है। इसके साथ ही संविदा कर्मियों की छंटनी और कर्मचारियों पर की जा रही कार्रवाई के खिलाफ भी कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों और परियोजनाओं में बिजली कर्मी विरोध प्रदर्शन करेंगे।
लखनऊ में शक्ति भवन पर दोपहर 12 बजे प्रदर्शन
राजधानी लखनऊ में बिजली कर्मी दोपहर 12 बजे शक्ति भवन मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शन के दौरान निजीकरण की प्रक्रिया को वापस लेने, कर्मचारियों पर की जा रही कार्रवाई समाप्त करने और संविदा कर्मियों की छंटनी बंद करने की मांग की जाएगी।
कर्मियों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
मानव संपदा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी विभागों के कर्मचारियों के लिए मानव संपदा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है।
जारी शासनादेश में कहा गया है कि सभी विभागाध्यक्ष अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों का पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें।
अब कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृत करने की प्रक्रिया भी इसी पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
एनएचएम कर्मचारियों को होली से पहले मानदेय देने के निर्देश
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत सभी कर्मचारियों को होली से पहले मानदेय देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मिशन निदेशक डा. पिंकी जोएल ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि कर्मचारियों का मानदेय 20 फरवरी की उपस्थिति के आधार पर तय किया जाएगा।
साथ ही 25 फरवरी तक पोर्टल को अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय पर भुगतान किया जा सके और कर्मचारियों को होली से पहले मानदेय मिल सके।
इसे भी पढ़ें : इस कुख्यात गैंगस्टर के घर लाव लश्कर के साथ पहुंची पुलिस, फिर…

