Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकुड़ में पुलिस पर ह’मला : पेड़ से बांधकर ASI को पी’टा, दूसरे की वर्दी फाड़ी
Headlines

पाकुड़ में पुलिस पर ह’मला : पेड़ से बांधकर ASI को पी’टा, दूसरे की वर्दी फाड़ी

October 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पाकुड़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले का हिरणपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अचानक चीख-पुकार और खलबली मच गयी। अंगूठिया गांव की गलियों में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। कानून-व्यवस्था संभालने गई पुलिस खुद हिंसा की शिकार बन गई… दो पुलिसकर्मी घायल, एक की वर्दी फाड़ दी गई, और एएसआई गोविंद साहा को पेड़ से बांधकर पीटा गया।

रंगदारी के लफड़े में हो गया भयंकर बवाल

रविवार दोपहर की बात है। अंगूठिया गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक अपने वाहन से मिट्टी ढो रहा था। तभी करमू राय (39) और सियो राय (36) अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे और ट्रैक्टर चालक से रंगदारी मांगने लगे। प्रतिरोध करने पर चालक को मारपीट कर भगा दिया गया। उसने तुरंत चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस दल को खबर दी।

जब पुलिस पहुंची, तब भड़की भीड़

सूचना मिलते ही एएसआई गोविंद कुमार साहा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पर जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, कुछ लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोग पुलिस पर टूट पड़े। लाठी-डंडों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। चश्मदीद बताते हैं कि एएसआई गोविंद साहा को हमलावरों ने पेड़ से बांध दिया और बेरहमी से पीटा। उन्हें छुड़ाने की कोशिश की गयी, लेकिन लोग बहुत ज्यादा थे, इस चलते बचा नहीं पाये।

दूसरी बार हमला… पुलिस की वर्दी फाड़ डाली

थाने में खबर पहुंचते ही एएसआई दिलीप कुमार, एएसआई अजय कुमार पासवान, एएसआई नैमूल अंसारी और मुंद्रिका प्रसाद की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पर हालात और बिगड़ गए… भीड़ ने फिर से पुलिस पर धावा बोल दिया। इस दौरान एएसआई दिलीप कुमार घायल हुए, जबकि एएसआई नैमूल अंसारी की वर्दी फाड़ दी गई और उनका बैच छीन लिया गया।

पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला। दो मुख्य आरोपी करमू राय और सियो राय को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें हिरणपुर थाना लाया गया और पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब 10 से 15 अज्ञात हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार किये गये दो मुख्य आरोपी करमू राय और सियो राय

हमले का जवाब कानून देगा

एसडीपीओ दयानंद आजाद ने कहा कि पुलिस पर हमला बहुत गंभीर अपराध है। इसमें शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कांड संख्या 103/25 दर्ज कर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए है, और उस पर हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चोट है।

गांव में तनाव, लेकिन माहौल नियंत्रण में

अंगूठिया गांव में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार गांव में गश्त कर रही है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।

इसे भी पढ़ें : IG का हुक्म मिलते ही रात में रेस हुई पुलिस, भोर तक 71 वांटेड गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचुनाव आयोग की बड़ी तैयारी, बिहार में उतरे 200 से अधिक पर्यवेक्षक
Next Article दिवाली को लेकर FIRE ALERT पर राजधानी, चार जोन में बंटा शहर

Related Posts

Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Headlines

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026
Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.