अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Motihari : मोतिहारी के पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र में छपड़ा बिहारी पुल के पास एक बड़ी दुर्घटना हुई है। पुलिस की गश्ती गाड़ी अचानक सड़क किनारे खाई में गिर गई, जिससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायलों में सब-इंस्पेक्टर रामदत्त समेत दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए गश्ती गाड़ी के चालक राजमंगल साव ने बताया कि वे बीती रात सवा एक बजे नवादा से बैंक की सुरक्षा जांच कर लौट रहे थे। जैसे ही वे छपड़ा बिहारी पुल के पास पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
राजमंगल ने बताया कि होश आने पर उन्होंने सबसे पहले सामने का शीशा तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की और फिर एक-एक कर सभी पुलिस कर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला। सभी को सुरक्षित निकालने के बाद वे खुद भी बेहोश हो गए और जब होश आया, तो खुद को सदर अस्पताल में पाया। गश्ती गाड़ी में एसआई रामदत्त, सिपाही श्वेता, सिपाही कंचन और चालक राजमंगल सवार थे। हादसे में चालक राजमंगल और सिपाही कंचन को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सिपाही श्वेता के घुटने में चोट और हाथ में शीशा चुभ गया है। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
इसे भी पढ़ें : जेठानी की जमीन पर बांधी बकरी, फिर देवरानी के साथ जो हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : बंद बोरा खोलते ही इलाके में फैली सनसनी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बाबूलाल मरांडी की भतीजी का बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के वास्ते मांगा घूस, फिर…
इसे भी पढ़ें : जूनियर इंजीनियर के साथ मारधाड़, मोबाइल भी किया तहस-नहस… जानें मामला
इसे भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय को बहन ने दी मुखाग्नि
इसे भी पढ़ें : बोकारे DC के दफ्तर पहुंची ED की टीम

