Palamu : पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में डबल मर्डर के आरोपी एवं कोयलांचल के कुख्यात डॉन विकास तिवारी को पुलिस रिमांड पर लेगी। कोर्ट से इसकी इजाजत मिल गयी है। बता दें कि गुजरे दो माह पहले गैंगवार में गैंगस्टर भरत पांडेय और दीपक साव की हत्या हुई थी। दोनों ही पांडेय गिरोह को ऑपरेट करते थे। कोयलांचल के इलाके में वर्चस्व की लड़ाई में भरत और दीपक मारे गए थे। भरत के परिजनों ने झारखंड के कुख्यात डॉन विकास तिवारी सहित कई के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए कोयलांचल के निशि पांडेय एवं उसके भाई निशांत पांडेय को रामगढ से गिरफ्तार किया था।

चैनपुर थानेदार श्रीराम शर्मा ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में विकास तिवारी को रिमांड पर लिया जाना है। कोर्ट से इसकी अनुमति मिल गई है। रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ की जाएगी। दरअसल पलामू पुलिस गैंगवार के मामले में SIT का भी गठन किया है। SIT में सदर SDPO मणि भूषण प्रसाद सहित एक दर्जन के करीब पुलिस अधिकारी शामिल हैं। SIT इस मामले में अब तक रामगढ़, हजारीबाग, रांची सहित कई इलाकों में छापेमारी कर चुकी है। दोहरे हत्याकांड और गैंगवार से जुड़े हुए मामले में पुलिस को कई बैंक खातों की जानकारी भी मिली है, जिसका डिटेल खंगाला जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस मंत्री के फेसबुक पर अचानक दिखने लगा अ’श्लील कंटेंट, फिर…
इसे भी पढ़ें : अमित अग्रवाल को झारखंड हाई कोर्ट से तगड़ा झटका
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह मामले में हेल्थ मिनिस्टर इरफान बोले- छत्तीसगढ़ियां झारखंड में राज नहीं कर पायेगा
इसे भी पढ़ें : बेलसंड के इस गर्ल्स हॉस्टल में रात में मचा तहलका… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : सीयूईटी UG 2025: DU, BHU, और JNU में एडमिशन के लिए आवश्यक तैयारी और टिप्स
इसे भी पढ़ें : 100 ठिकानों पर एक ही रात रेड, 13 वांटेड अरेस्ट