Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 08:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बेल ठुकराकर जेल गये प्रशांत किशोर, बोल गये बड़ी बात… जानें
Headlines

बेल ठुकराकर जेल गये प्रशांत किशोर, बोल गये बड़ी बात… जानें

January 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रशांत किशोर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार के पटना स्थित पीरबहोर सिविल कोर्ट से निकलने के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने सोमवार को कहा कि सत्याग्रह जारी रहेगा। इसलिए बेल ठुकराकर जेल जाना मैंने स्वीकार किया है। यह मौलिक लड़ाई है। नीतीश और भाजपा के लाठीतंत्र को उखाड़ फेकना है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे कोर्ट में लाया गया। यहां सीडीजीएम ने मुझे बेल दी लेकिन शर्त रखा गया कि आप फिर से ये सब नही करेंगे। इसलिए मैने उस बेल को रिजेक्ट कर दिया है और जेल जाना स्वीकार किया है। क्योंकि, यह एक मौलिक लड़ाई है। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं और युवाओं पर लाठी चलाना जायज है और उसके खिलाफ आवाज उठाना जुर्म है तो हम जेल जाने के लिए तैयार हैं। गांधी मैदान जो कि एक पब्लिक प्रॉपर्टी है वहां जाकर अपनी मन की बात रखना और जिस बिहार में गांधी ने सत्याग्रह की यदि वहां सत्याग्रह करना गुनाह है तो हमें वो गुनाह करना मंजूर हैं। इसलिए मैने बेल नहीं लिया। क्योंकि, इस लड़ाई में जिन युवाओं ने मेरा साथ दिया, ये उनके साथ धोखा होगा।

auto

जन सुराज के नेता ने कहा कि ये जो मेरा अनशन 5 दिन से चल रहा है वह जेल में भी जारी रहेगा। जब तक सरकार इसका रास्ता नहीं निकलती ये बदलने वाला नहीं है। साथ ही उन्होंने समर्थकों से अपील की कि पुलिस वालों के साथ धक्का–मुक्की नहीं कीजिए, इन्हें ऊपर से आदेश है। इसलिए ये ऐसा कर रहे हैं। यह अभियान लाठीतंत्र चलाने वाले नीतीश और भाजपा को उखाड़ने का अभियान है।

यहां याद दिला दें कि जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर 2 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे थे। इसके बाद 6 जनवरी को भोर चार बजे बिहार पुलिस प्रशांत किशोर को आमरण अनशन स्थल गांधी मूर्ति से गिरफ्तार कर 5 घंटे तक एंबुलेंस में घुमाती रही। फिर उन्हें फतुआ के सामुदायिक अस्पताल ले गई और उसके बाद पीरबहोर सिविल कोर्ट पटना लेकर आई। यहां से निकलने के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत की। इसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : जेल के भीरत से मिले हुक्म के बाद हुयी थी खूंटी में फायरिंग… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजेल के भीतर से मिले हुक्म के बाद हुयी थी खूंटी में फायरिंग… जानें
Next Article  सर्दियों में बढ़ता दांतों का दर्द, डेंटिस्ट ने बताई जरूरी सावधानियां

Related Posts

Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
बिहार

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.