Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 05:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में एक्टिव तमाम गुंडों पर शिकंजा कसने की तैयारी, IG ने दिए सख्त निर्देश
Headlines

झारखंड में एक्टिव तमाम गुंडों पर शिकंजा कसने की तैयारी, IG ने दिए सख्त निर्देश

October 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड पुलिस अब संगठित गुंडों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने जा रही है। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को अभियान शाखा के पुलिस महानिरीक्षक (IG) डॉ. माईकलराज एस. की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें रांची, धनबाद, रामगढ़, पलामू, हजारीबाग और चतरा जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) शामिल हुए।

संगठित अपराधियों की पहचान और कार्रवाई पर जोर

बैठक का उद्देश्य 20 अगस्त 2024 को हुई पिछली समीक्षा बैठक के निर्णयों की प्रगति की जांच करना और नई रणनीति तैयार करना था। आईजी अभियान ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय अपराधी गिरोहों और उनके सरगनाओं की पहचान करें तथा साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जमानत पर बाहर चल रहे अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए ताकि वे फिर से अपराध में शामिल न हों।

auto

अवैध संपत्ति जब्ती और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश

डॉ. माईकलराज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि संगठित अपराधियों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति की जांच की जाए और उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि फरार अपराधियों की हर हाल में गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा जमानतदारों का सत्यापन भी किया जाए ताकि कानून का दुरुपयोग रोका जा सके।

विशेष निगरानी टीम गठित करने पर सहमति

बैठक में यह भी तय हुआ कि प्रत्येक जिले में एक विशेष निगरानी टीम बनाई जाएगी जो संगठित अपराध पर लगातार नजर रखेगी और नियमित रूप से पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट देगी। इस मौके पर आईजी अभियान डॉ. माईकलराज एस. और एटीएस रांची के एसपी रिषभ झा मुख्यालय से भौतिक रूप से उपस्थित थे, जबकि अन्य जिले के पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

राज्यव्यापी अभियान की रूपरेखा तैयार

बैठक के अंत में सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया कि राज्य में अपराध नियंत्रण के लिए एकीकृत और समन्वित अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य संगठित आपराधिक नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है ताकि राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

इसे भी पढ़ें : सुजीत सिन्हा गैंग को देने आया था मौ’त का सामान, पुलिस ने दबोचा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअखिलेश यादव ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार
Next Article लहू से बुनी उम्मीद की कहानी : जब डीसी और जनता ने दिखाई इंसानियत की झलक

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.