Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुजीत सिन्हा गैंग को देने आया था मौ’त का सामान, पुलिस ने दबोचा
Headlines

सुजीत सिन्हा गैंग को देने आया था मौ’त का सामान, पुलिस ने दबोचा

October 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सुजीत सिन्हा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : रांची की बुंडू पुलिस ने एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस शख्स को NH-33 पर बुंडू स्थित सूर्य मंदिर के तोरण द्वार के पास से दबोचा है। गिरफ्तार शख्स का नाम दशरथ शुक्ला बताया गया। करीब 42 साल का दशरथ शुक्ला जमशेदपुर के गोलमूरी थाना क्षेत्र के दुईलाइंगरी का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल, मैगजीन, मोबाइल और बैग जब्त किया है। वह सुजीत सिन्हा के गुर्गों को हथियार पहुंचाने आया था। इस बात का खुलासा रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने किया है।

रुरल एसपी ने मीडिया को बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को बीती रात करीब आठ बजकर 40 मिनट पर इंफॉर्मेशन मिली थी कि बुंडू थाना क्षेत्र के एदलहातु में एक शख्स हथियार सप्लाई करने वाला है। मिली इंफॉर्मेशन पर रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और बुंडू एसडीपीओ ओम प्रकाश की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम बताये गये लोकेशन पर पहुंची और घेराबंदी कर ली। थोड़ी ही देर बाद एक शख्स उधर आता हुआ दिखाई दिया। उसके हाथों में काला रंग का बैग था। पुलिस पर नजर पड़ते ही वह सकपका गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी कमर में खोंसा हुए एक लोडेड पिस्टल बरामद किया गया। वहीं, बैग के अंदर से पुलिस को एक काला रंग का 7.65 बोर का लोडेड पिस्टल, एक काला-सिल्वर रंग का 7.65 बोर का लोडेड पिस्टल, दो सिल्वर रंग का 7.65 बोर का मैगजीन, एक नारंगी सिल्वर रंग का ओप्पो कम्पनी का एफ-17 मोबाइल फोन, एक सिल्वर रंग का एप्पल कम्पनी का आईफोन 13 मिनी मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने बैग और हथियार सहित अन्य सामान जब्त कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार दशरथ शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वह सुजीत सिन्हा गैंग के लिए हथियार लेकर पहुंचा था। सारे हथियार और मैगजीन लेने के लिए सुजीत सिन्हा का गुर्गा पहुंचने वाला था। पुलिस ने दशरथ शुक्ला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार दशरथ शुक्ला का अपराधिक इतिहास रहा है। जमशेदपुर के अलग-अलग थानों की पुलिस फाइल में दशरथ के खिलाफ 8 संगीन मामले दर्ज हैं।

उसे दबोचने में बुंडू एसडीपीओ ओम प्रकाश, बुंडू थानेदार राम कुमार वर्मा, एसआई आतिश कुमार, नन्दु पैड़ा, एएसआई इन्द्रदेव उरांव, सिपाही अजमत अंसारी, हैप्पी कुमार, सुनिल यादव, और रमन कुमार राम की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : भाजपा नेता पर दिनदहाड़े काति’लाना ह’मला, घर में घुसकर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाजपा नेता पर दिनदहाड़े काति’लाना ह’मला, घर में घुसकर…
Next Article अखिलेश यादव ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.