अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने साफ किया है कि वह इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार अभियान चलाएगी। शुक्रवार को जारी सूची में 24 प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।
प्रमुख नामों में अखिलेश, डिंपल और आजम खां
सूची में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां और सांसद अफजाल अंसारी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
इसके अलावा सांसद राजीव राय, इकरा हसन, प्रिया सरोज, अवधेश प्रसाद, नरेश उत्तम पटेल, बाबू सिंह कुशवाहा, लालजी वर्मा, छोटेलाल खरवार और कई अन्य नेताओं को भी प्रचारक बनाया गया है।
खास बात यह है कि लंबे समय बाद मोहम्मद आजम खां को बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दी गई है।
गठबंधन के लिए रणनीतिक प्रचार
समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत बिहार में अपने सहयोगी दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेगी। पार्टी का उद्देश्य गठबंधन को मजबूती देना और भाजपा के खिलाफ साझा मोर्चा पेश करना है। सपा का प्रचार फोकस युवा, किसान और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर रहेगा।
बिहार चुनाव की तिथियां
बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव दो चरणों में होंगे।
पहला चरण: 6 नवंबर (121 सीटें)
दूसरा चरण: 11 नवंबर (122 सीटें)
मतगणना 14 नवंबर को होगी और चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।


इसे भी पढ़ें : भाजपा नेता पर दिनदहाड़े काति’लाना ह’मला, घर में घुसकर…

