Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 12:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » DC-SP की सख्त निगरानी में निकला 219 अखाड़ों का जुलूस, कहीं नहीं बिगड़ी व्यवस्था
Headlines

DC-SP की सख्त निगरानी में निकला 219 अखाड़ों का जुलूस, कहीं नहीं बिगड़ी व्यवस्था

March 28, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जुलूस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामनवमी के मौके पर रामगढ़ जिले में इस बार भक्ति और उत्साह का खास माहौल देखने को मिला। जिले भर में कुल 219 अखाड़ों ने जुलूस निकाला, जिसमें 141 लाइसेंसी और 78 गैर लाइसेंसी अखाड़े शामिल थे। सुबह से ही लोग सड़कों पर उतरने लगे थे और हर तरफ “जय श्रीराम” के जयकारे गूंज रहे थे। शहर के साथ-साथ गांवों में भी भारी भीड़ देखने को मिली।

आंधी आई, बारिश हुई, फिर भी नहीं टूटा उत्साह

शाम करीब 7 बजे अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। कुछ देर के लिए जुलूस में शामिल लोग इधर-उधर हो गए, लेकिन जैसे ही मौसम साफ हुआ, लोग फिर से उसी जोश के साथ वापस जुलूस में शामिल हो गए। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में सड़कों पर नजर आए।

अधिकारियों ने खुद संभाली कमान

जिले के डीसी फैज अक अहमद, एसपी अजय कुमार, एसडीओ अनुराग तिवारी और डीएसपी चंदन वत्स समेत कई अधिकारी खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने शहर के अलग-अलग इलाकों में बने मंचों का पैदल निरीक्षण किया। सिटी स्टाइल, झंडा चौक, गोलपार्क, थाना चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर जाकर व्यवस्था देखी और लोगों से बातचीत भी की।

सौदागर मोहल्ला में दिखा भाईचारे का खूबसूरत नजारा

रामनवमी के जुलूस के दौरान सौदागर मोहल्ला में एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई। यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंच बनाकर जुलूस में शामिल लोगों पर फूल बरसाए। इस दौरान उपायुक्त और एसपी भी वहां मौजूद थे। दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया और आगे भी ऐसे ही मिलजुलकर त्योहार मनाने की बात कही।

एसपी खुद रातभर रहे मैदान में

पूरे आयोजन के दौरान एसपी अजय कुमार खुद पुलिस बल के साथ मैदान में डटे रहे। उन्होंने रातभर जुलूस की निगरानी की और हर गतिविधि पर नजर रखी। इसी का नतीजा रहा कि पूरे जिले में कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं हुई और कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।

चैती दुर्गा पूजा को लेकर भी तैयारी

रामगढ़ जिले में 25 जगहों पर चैती दुर्गा पूजा हो रही है। इनमें से 22 जगहों पर 28 मार्च और 3 जगहों पर 29 मार्च को मूर्ति विसर्जन होगा। प्रशासन ने सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं।

पुलिस रही पूरी तरह मुस्तैद

रामनवमी ड्यूटी में पुलिस के जवान 24 घंटे सक्रिय रहे। जिला बल, जैप, सैप, आईआरबी और गृहरक्षक के जवानों ने अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई। एसपी ने खुद जवानों से मिलकर उनकी व्यवस्था का जायजा लिया और उनका हौसला बढ़ाया।

एसपी ने लोगों को कहा धन्यवाद

रामनवमी के सफल आयोजन के बाद एसपी अजय कुमार ने जिले के लोगों और अखाड़ा समितियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर अनुशासन और जिम्मेदारी का अच्छा उदाहरण पेश किया, जिससे त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें : उलिहातू पहुंचे उपराष्ट्रपति, जनजातीय गौरव की विरासत को किया सलाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबेलसंड राजस्व कर्मचारी की काली करतूत हुई वायरल, DM ने किया सस्पेंड… देखें वीडियो
Next Article पहले मांगा सिगरेट और गुटखा, फिर अचानक दाग दी गोली

Related Posts

Headlines

झारखंड के इस थाने में रे’प, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थानेदार समेत 4 सस्पेंड

November 1, 2026
झारखंड

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड के इस थाने में रे’प, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थानेदार समेत 4 सस्पेंड

November 1, 2026

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.