Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 02:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शक
AI Generated Image
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Purulia : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में प्रेम संबंध में शक ने एक युवती की जान ले ली। आरोप है कि आशिक अमित कुमार महतो ने अपनी माशुका प्रीतिका की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को प्लास्टिक के बोरे में भरा और रस्सी से बाइक की पिछली सीट पर बांध दिया। इसके बाद रात के अंधेरे में शव को ठिकाने लगाने के लिए बाइक से निकल पड़ा। हालांकि, बलरामपुर थाना पुलिस की मुस्तैदी के कारण वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे शव के साथ पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतका बाघमुंडी थाना क्षेत्र के बुड़दा गांव की रहने वाली थी, जबकि आरोपी अमित कुमार महतो हुरुमदा गांव का निवासी है। दोनों पुरुलिया शहर के बाहरी इलाके में पढ़ाई करते थे और टामना थाना क्षेत्र में एक किराए के मेस में रहते थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने थे। पिछले कुछ समय से अमित को शक था कि प्रीतिका किसी दूसरे युवक के संपर्क में है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

सुनसान मेस में बुलाया, विवाद के बाद कर दी हत्या

बताया जा रहा है कि शनिवार को अमित ने प्रीतिका को अपने मेस में बुलाया था। मेस में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक, बातचीत के दौरान अमित का शक और गहरा गया और विवाद देखते ही देखते काफी बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से युवती के गले पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद युवती के शरीर से काफी खून बह गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद अमित ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद किया और रस्सी के सहारे बाइक की पिछली सीट पर बांध दिया। इसके बाद वह रात करीब 1:30 बजे पुरुलिया से बलरामपुर की तरफ निकल पड़ा।

नाका चेकिंग में खुला बोरे का राज

रात में बलरामपुर इलेक्ट्रिक कार्यालय के पास पुलिस टीम नाका चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार अमित को संदिग्ध हालत में रोका। बाइक के पीछे एक बड़ा बोरा बंधा हुआ था। पुलिस को शक हुआ तो बोरे की तलाशी ली गई। बोरा खुलते ही पुलिसकर्मी हैरान रह गए। उसके अंदर युवती की गला कटी लाश पड़ी थी। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लिया और स्थानीय बांशगढ़ अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। हत्या में इस्तेमाल किए गए मेस को सील कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।

पिता ने जताई एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका

घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा है। मृतका के पिता फलारी महतो ने हत्या में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अगर किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस आरोपी को पुरुलिया जिला न्यायालय में पेश कर चुकी है और मामले की आगे की जांच के लिए उसकी कस्टडी मांग की गई है। पुलिस हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम, इस्तेमाल किए गए हथियार और आरोपी के साथ किसी अन्य व्यक्ति की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…
Next Article शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026
बिहार

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.