Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुजफ्फरपुर से राहुल का चुनावी शंखनाद, बोले- नीतीश का रिमोट भाजपा के हाथ
Headlines

मुजफ्फरपुर से राहुल का चुनावी शंखनाद, बोले- नीतीश का रिमोट भाजपा के हाथ

October 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राहुल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Muzaffarpur : महागठबंधन ने घोषणा पत्र जारी करने के बाद अब पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतर गया है। बुधवार को मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने संयुक्त जनसभा की। दोनों नेताओं के साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मौजूद थे। तेजस्वी यादव ने भाषण की शुरुआत में ही एनडीए पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि “बिहार की जनता अब इस खटारा सरकार से उब चुकी है, अब वक्त है नया बिहार बनाने का।”

राहुल गांधी बोले – बिहारियों ने देश बनाया, अब बिहार क्यों नहीं?

राहुल गांधी ने मंच से कहा, “आप सब बारिश में भी आए, यह आपका प्यार दिखाता है। देश के हर बड़े शहर में बिहार के लोग हैं — दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, गुजरात — हर जगह आपने मेहनत से देश बनाया। लेकिन सवाल है, बिहार खुद क्यों नहीं बन सका?”
उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि “20 साल से सरकार चला रहे हैं, खुद को अति पिछड़ा कहते हैं, लेकिन बिहार के शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का हाल सबके सामने है।”

“भाजपा चला रही है नीतीश का रिमोट”

राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है। वह सिर्फ नीतीश कुमार का चेहरा इस्तेमाल कर रही है। सामाजिक न्याय की बात सिर्फ दिखावा है। बिहार में वास्तविक विकास तभी होगा जब जनता महागठबंधन को मौका देगी।

नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल BJP के हाथ में है pic.twitter.com/YO1Bh4AAVZ

— Congress (@INCIndia) October 29, 2025

पीएम मोदी पर तीखा हमला – “दो हिंदुस्तान बना दिए”

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अदाणी और अंबानी को देश की संपत्ति सौंप दी। कहा – “आज दो हिंदुस्तान बन रहे हैं — एक गरीबों का, दूसरा अरबपतियों का। मोदी सरकार ने आम जनता को सिर्फ सपने दिए, फायदा कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों को।” उन्होंने कहा कि “छठ पूजा के नाम पर मोदी जी ने ड्रामा किया। यमुना में साफ पानी भरवाकर फोटो खिंचवाई और बाकी देशवासियों को गंदा पानी दिया। यही उनका दिखावा है।”

हम सबकी सरकार बनाएंगे : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, “बिहार के लोग घर से निकलें और वोट डालें। हम हर जाति, हर धर्म की सरकार बनाएंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर हमारा फोकस रहेगा।” उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में बिहार में देश की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी बनाने की कोशिश की जाएगी।

Watch: LoP Shri @RahulGandhi addresses a joint public meeting | Muzaffarpur, Bihar.
https://t.co/3nAn94Pj5Y

— Congress (@INCIndia) October 29, 2025

“संविधान बचाना हमारी जिम्मेदारी”

राहुल गांधी ने आरएसएस और बीजेपी पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी जनता को मिला है, वह संविधान की वजह से मिला है। “इसे कोई खत्म नहीं कर सकता, हम इसकी रक्षा करेंगे,” राहुल गांधी ने कहा।

कांग्रेस प्रत्याशी मंच पर मौजूद

मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार उमेश कुमार राम और नगर विधानसभा क्षेत्र से विजेंद्र चौधरी भी मंच पर मौजूद थे।

बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी को बिहार आए दो महीने हो गए। कोलंबिया में छुट्टियां मनाने और ब्लॉग बनाने के बीच उन्हें न बिहार की चिंता रही, न गठबंधन की।”

इसे भी पढ़ें : हैवी ब्लास्टिंग से दहला गांव: प्रशासन ने सील की खदाने

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेवउठनी एकादशी : इस साल योग निद्रा से कब जागेंगे भगवान विष्णु… जानें
Next Article तूफान ‘मोंथा’ को लेकर RMC ने कसी कमर, एक्टिव किया 24X7 कंट्रोल रूम

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.