Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 10:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रजरप्पा से लौट रही कार हादसे का शिकार, पटना के एक युवक की मौत, तीन गंभीर
Headlines

रजरप्पा से लौट रही कार हादसे का शिकार, पटना के एक युवक की मौत, तीन गंभीर

September 26, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर में माथा टेककर पटना लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशियां शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पल भर में मातम में बदल गईं। रामगढ़-बोकारो मार्ग पर मुरुबंदा के समीप मातृक सदन के पास शाम करीब छह बजे हुए इस भीषण हादसे में कार सवार एक युवक की जान चली गई, जबकि उसके तीन साथी बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

खराब पिकअप से टकराने के बाद बस से जा भिड़ी अनियंत्रित कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पटना के रहने वाले चार युवक अर्टिगा कार से रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे। पूजा के बाद सभी वापस पटना लौट रहे थे, तभी मुरुबंदा के पास सड़क किनारे एक खराब पिकअप वाहन खड़ा था। तेज रफ्तार कार अचानक उस खड़े पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित हुई कार सड़क पर सामने से आ रही एक बस से जा भिड़ी। दोहरी टक्कर होने के कारण मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई।

Advertisement

पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को निकाला, रिम्स रेफर किए गए मरीज

हादसे की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पटना जिले के फतुहा निवासी प्रसेनजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस हादसे में घायल हुए छोटू राम, नितेश कुमार और विक्की कुमार की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : BFCL के कारखाने में जब यमराज ने आकर रोका हाथ, तब…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBFCL के कारखाने में जब यमराज ने आकर रोका हाथ, तब…
Next Article IIT दिल्ली में निदेशक बनने का मौका, 2.25 लाख रुपए वेतन

Related Posts

Headlines

बिहार में 13 हजार किमी स्टेट हाईवे के संधारण का शंखनाद, सीएम क्या बोले… जानें

September 26, 2026
जॉब/एजुकेशन

खिलाड़ियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में मौका, 17 गेस्ट प्लेयर पदों पर Vacancy

September 26, 2026
जॉब/एजुकेशन

IIT दिल्ली में निदेशक बनने का मौका, 2.25 लाख रुपए वेतन

September 26, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में 13 हजार किमी स्टेट हाईवे के संधारण का शंखनाद, सीएम क्या बोले… जानें

September 26, 2026

खिलाड़ियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में मौका, 17 गेस्ट प्लेयर पदों पर Vacancy

September 26, 2026

IIT दिल्ली में निदेशक बनने का मौका, 2.25 लाख रुपए वेतन

September 26, 2026

रजरप्पा से लौट रही कार हादसे का शिकार, पटना के एक युवक की मौत, तीन गंभीर

September 26, 2026

BFCL के कारखाने में जब यमराज ने आकर रोका हाथ, तब…

September 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.