Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 04:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » श्रीराम पावर प्लांट में भट्टी ब्लास्ट, 10 मजदूर झुलसे, 4 की हालत नाजुक
Headlines

श्रीराम पावर प्लांट में भट्टी ब्लास्ट, 10 मजदूर झुलसे, 4 की हालत नाजुक

August 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ के कुज्जु क्षेत्र स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट रविवार को दोपहर एक बजे अचानक रणक्षेत्र में बदल गया। प्लांट की एक नंबर फर्नेस भट्टी में अचानक तेज धमाका हुआ और खौलता हुआ धातु-मलबा चारों तरफ फैल गया। इसकी चपेट में आने से वहां तैनात 10 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि पूरे प्लांट परिसर में भगदड़ मच गई। घटना के बाद बदहवास प्रबंधन ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए रांची रोड स्थित होप अस्पताल पहुंचाया। वहां चार मजदूरों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत रांची रेफर कर दिया। घायलों में विजय, राजेंद्र महतो, परमेश्वर महतो, कुंज लाल, रमेश, रितेश, संजय और मोनू शामिल हैं।

न हेलमेट न सेफ्टी शूज, जान हथेली पर रखकर काम करने की मजबूरी

इस हादसे ने प्लांट के भीतर छिपे काले सच को उजागर कर दिया है। कारखाने में काम करने वाले मजदूरों का साफ कहना है कि श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में सुरक्षा शब्द सिर्फ कागजों तक सीमित है। खौलती भट्टी के पास बिना किसी बुनियादी सुरक्षा उपकरण के काम कराया जाता है। मजदूरों को न तो सेफ्टी शूज दिए जाते हैं, न हेलमेट और न ही फायरप्रूफ जैकेट। जब भी कोई मजदूर अपनी सुरक्षा या अधिकारों को लेकर आवाज उठाता है, तो प्रबंधन उसे सीधे नौकरी से निकालने का फरमान सुना देता है। पेट पालने की मजबूरी में मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर रोजाना मौत के साये में काम करने को विवश हैं।

जिम्मेदार बने मौनी बाबा, चुप्पी पर उठ रहे गंभीर सवाल

श्रीराम पावर प्लांट में यह कोई पहला हादसा नहीं है, बल्कि इससे पहले भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण कई जानें जोखिम में पड़ चुकी हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी जिम्मेदार विभागों के अधिकारी मौनी बाबा बने हुए हैं। हादसों के बाद न तो कभी सुरक्षा मानकों की निष्पक्ष जांच की जाती है और न ही दोषी प्रबंधन पर कोई दंडात्मक कार्रवाई होती है। प्रशासन का यह ढुलमुल रवैया और श्रम विभाग की रहस्यमयी खामोशी सीधे तौर पर प्रबंधन के हौसले बुलंद कर रही है, जिसका खामियाजा हर बार गरीब मजदूरों को अपने खून और जान से चुकाना पड़ रहा है। हादसे के बाद अब यह भी देखना होगा कि संबंधित विभाग घटना की जांच कर प्लांट में सुरक्षा मानकों की वास्तविक स्थिति सामने लाते हैं या मामला कुछ दिनों बाद ठंडे बस्ते में चला जाता है।

इसे भी पढ़ें : “जहां प्रकृति पूजनीय, वही हमारा…”, आदिवासी दिवस पर क्या संदेश दे गये सीएम हेमंत… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार पृथ्वी दिवस 2026 : CM सम्राट ने रोपे कल्पतरु-रुद्राक्ष, दिया 11 संकल्पों का मंत्र
Next Article मंत्री चमरा लिंडा ने रवाना की बिरसा मुंडा जतरा, पारंपरिक वेशभूषा में उतरे 10 हजार कलाकार

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026
Headlines

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026
झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.