Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 04:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “जहां प्रकृति पूजनीय, वही हमारा…”, आदिवासी दिवस पर क्या संदेश दे गये सीएम हेमंत… जानें
Headlines

“जहां प्रकृति पूजनीय, वही हमारा…”, आदिवासी दिवस पर क्या संदेश दे गये सीएम हेमंत… जानें

August 9, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर झारखंड में हर बार की तरह इस साल भी दो दिवसीय ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव’ का भव्य आगाज हो गया है। इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर पोस्ट शेयर कर पूरे राज्य और देशवासियों को बधाई दी है। सीएम ने अपने संदेश में आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, स्वाभिमान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प दोहराया।

प्रकृति पूजा और समुदाय सबसे ऊपर

सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा कि झारखंड की धरती ने दुनिया को एक अलग और अनोखा जीवन दर्शन दिया है। यह एक ऐसी जगह है जहाँ प्रकृति को भगवान की तरह पूजा जाता है, समाज और समुदाय को सबसे ऊपर रखा जाता है और संस्कृति यहाँ के लोगों के जीने का तरीका है। उन्होंने महोत्सव में शामिल हो रहे सभी लोगों का ‘जोहार’ के साथ स्वागत किया।

सिर्फ उत्सव नहीं, हक और वजूद की लड़ाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव सिर्फ नाच-गाने, कला या पुरानी विरासत का जश्न मनाने तक सीमित नहीं है। यह आयोजन आदिवासी समाज के वजूद, उनकी पहचान और अधिकारों के प्रति संकल्प लेने का एक बड़ा मंच है। उन्होंने याद दिलाया कि अपनी पहचान और हक के लिए लड़ना झारखंड के लोगों का इतिहास रहा है।

झारखंड में हर वर्ष की तरह आज फिर ऐतिहासिक झारखंड आदिवासी महोत्सव मनाया जा रहा है।

विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले इस महाआयोजन के लिए आप सभी का हार्दिक स्वागत, शुभकामनाएं और जोहार।

झारखंड की धरती ने दुनिया को ऐसा जीवन दर्शन दिया है, जहाँ प्रकृति पूजनीय है,… pic.twitter.com/C6qztuswwK

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 9, 2026

‘अबुआ दिशुम-अबुआ राज’ के साथ नए भविष्य की ओर

सीएम ने आगे लिखा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने का संघर्ष हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिला है। अब इस विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। पोस्ट के अंत में उन्होंने ‘अबुआ दिशुम, अबुआ राज’ (हमारा देश, हमारा राज) का नारा दिया और कहा कि अपनी पहचान के साथ राज्य अब एक सुनहरे भविष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने झारखंड के वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन भी किया।

इसे भी पढ़ें : समाधि पर झुका शीश, नम हुईं आंखें… निर्मल दा की यादों में भावुक हुए सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, 4,385 पदों पर Vacancy
Next Article बिहार पृथ्वी दिवस 2026 : CM सम्राट ने रोपे कल्पतरु-रुद्राक्ष, दिया 11 संकल्पों का मंत्र

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026
Headlines

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026
झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.