Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 05:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोकर के इस पेट्रोल पंप में भयंकर ब्लास्ट… देखें CCTV फुटेज
Headlines

कोकर के इस पेट्रोल पंप में भयंकर ब्लास्ट… देखें CCTV फुटेज

August 18, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पेट्रोल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कोकर स्थित डायमंड पेट्रोल पंप के ऑफिस में जोरदार धमाका हो गया। धमाका रात करीब नौ बजे हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों में भी खलबली मच गई। धमाका पेट्रोल पंप के ऑफिस में हुआ, लेकिन इसका असर आसपास के हिस्सों में भी दिखाई दिया। पंप के गबल में स्थित वेयर हाउस का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पेट्रोल पंप का शेड भी धमाके की वजह से डैमेज हुआ है। वेयर हाउस में लगे टिन के चदरे टूटकर और बिखरकर नीचे गिर गए। धमाके के बाद मौके पर मलबा और क्षतिग्रस्त सामान नजर आया।

धमाके की सूचना मिलते ही टीम के साथ पहुंचे थानेदार

ब्लास्ट की खबर मिलते ही सदर थाना पुलिस हरकत में आ गई। सदर थानेदार इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और यह पता लगाने की कोशिश की कि आखिर ऑफिस में किस वजह से धमाका हुआ। धमाके की गंभीरता को देखते हुए मौके पर BDS यानी बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। BDS की टीम पेट्रोल पंप परिसर में पहुंचकर जांच में जुट गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के हिस्से की बारीकी से जांच की, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि धमाका किसी संदिग्ध वस्तु की वजह से हुआ है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है।

Advertisement

कोकर के डायमंड पेट्रोल पंप के ऑफिस में रात करीब 9 बजे ब्लास्ट हुआ। धमाके से वेयर हाउस और पेट्रोल पंप का शेड क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और BDS की टीम मौके पर पहुंची। #Ranchi #RanchiNews #Koker #PetrolPumpBlast #BreakingNews #JharkhandNews #RanchiBreaking #NewsSamvad #LatestNews pic.twitter.com/2qcHkJyLAl

— News Samvad (@newssamvaad) August 18, 2026

CCTV फुटेज से खुल सकता है राज

धमाके के बाद पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि धमाके से पहले ऑफिस के आसपास क्या गतिविधियां हुई थीं। CCTV फुटेज से धमाके के समय की स्थिति और घटनाक्रम की अहम जानकारी मिल सकती है। खबर लिखे जाने तक धमाके के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था। पुलिस और BDS की जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि विस्फोट किस वजह से हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी देखा जा रहा है। देखें धमाके का CCTV फुटेज…

इसे भी पढ़ें : एक संवेदनशील नेतृत्व… जब सीएम हेमंत ने महसूस की युवाओं के दिल की धड़कन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखेतों तक पहुंचेगी रिसर्च की ताकत, किसानों की बढ़ेगी कमाई, कैसे… बता गये मंत्री विजय
Next Article बैटन बदली, जिम्मेदारी बदली… पंजाब रेजिमेंट को मिला नया कर्नल… जानें कौन

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.