Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 11 September, 2026 • 01:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » NEET-JPSC विवाद में रांची बनी रणभूमि, भाजपा-कांग्रेस के बीच खूब चले पत्थर-अंडे
Headlines

NEET-JPSC विवाद में रांची बनी रणभूमि, भाजपा-कांग्रेस के बीच खूब चले पत्थर-अंडे

July 23, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : NEET और JPSC में कथित गड़बड़ियों को लेकर रांची में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव सड़क पर उतर आया है। बुधवार को भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया था। इसके जवाब में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। हरमू रोड स्थित भाजपा कार्यालय के पास दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और दोनों ओर से पत्थर, टमाटर, अंडे और पानी की बोतलें फेंकी गईं। घटना के दौरान एक पत्रकार को चोट लग गई।

हरमू मैदान से जुलूस लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी

कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पहले हरमू मैदान में जुटे। यहां से सभी जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े। कांग्रेस कार्यकर्ता नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही जेपीएससी में कथित गड़बड़ियों को लेकर भी सरकार और भाजपा के खिलाफ नारे लगाए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ते हुए एक बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने दूसरी और अंतिम बैरिकेडिंग के पास उन्हें रोक दिया। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने पहुंच गए।

दोनों ओर से नारेबाजी, पत्थर और अंडे फेंके गए

भाजपा कार्यालय के पास पहले से ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल रखा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए गए। इस दौरान पत्थर, टमाटर, अंडे और पानी की बोतलें भी फेंकी गईं। इसी दौरान मौके पर कवरेज कर रहे एक पत्रकार को चोट लग गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग करने की कोशिश की। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने हल्की लाठी भांजकर उन्हें मौके से हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, भारी संख्या में जवान तैनात

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने भाजपा कार्यालय और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। इसके अलावा रैपिड रिस्पांस टीम और अन्य सुरक्षा कर्मियों को भी मौके पर लगाया गया था। पुलिस ने भाजपा कार्यालय के आसपास कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की थी, ताकि प्रदर्शनकारी सीधे कार्यालय तक नहीं पहुंच सकें। प्रशासन की ओर से लगातार दोनों पक्षों को शांत रहने की अपील की जाती रही।

बुधवार को भाजपा ने किया था कांग्रेस कार्यालय का घेराव

दरअसल, भाजपा और कांग्रेस के बीच यह टकराव बुधवार से शुरू हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च निकाला था। पुलिस ने इस मार्च को सुभाष चौक के पास रोक दिया था। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पास डटे रहे। करीब 45 मिनट तक दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नारेबाजी होती रही।

कांग्रेस ने कहा, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नीट और जेपीएससी जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। पार्टी ने केंद्र सरकार से नीट मामले में जिम्मेदारी तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। वहीं, भाजपा का आरोप है कि झारखंड सरकार युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही से बच रही है। इसी को लेकर भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया था।

इसे भी पढ़ें : खौफ का अंत, ममता का सवेरा… मां की सूनी दुनिया फिर सजा गया DLSA

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article4 साल तक सऊदी में छिपा रहा PFI का जिला अध्यक्ष, भारत लौटते ही NIA ने दबोचा
Next Article डूरंड कप का रण रांची में सजने को तैयार, सीएम हेमंत को उद्घाटन मैच का न्योता

Related Posts

देश

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026
Headlines

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026
बिहार

बिहार का ‘अमेरिकन हाउस’! बेडरूम तक जाती है कार, खरीदेंगे वैभव?

September 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 11 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 11, 2026

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026

बिहार का ‘अमेरिकन हाउस’! बेडरूम तक जाती है कार, खरीदेंगे वैभव?

September 10, 2026

नौजवानों और छात्रों के हक की लड़ाई लड़ेगा यूथ कांग्रेस : कुमार गौरव

September 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.