Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 05:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ओझा-गुनी, परी की धनवर्षा, अननेचुरल से’क्स और फिर भयानक मौ’त… रमेश ठाकुर की हत्या का राज खोल गये SP… देखें वीडियो
Headlines

ओझा-गुनी, परी की धनवर्षा, अननेचुरल से’क्स और फिर भयानक मौ’त… रमेश ठाकुर की हत्या का राज खोल गये SP… देखें वीडियो

July 25, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रात गहरी हो चुकी थी। सिमोन नगर की खोरहा टोली में सन्नाटा पसरा था। इसी सन्नाटे के बीच तीन युवक बाइक से एक मकान तक पहुंचे। उनके पास पिस्टल और गोली थी। मकसद था एक ऐसी रात का इंतजार, जिसके बारे में उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि आज ‘परी’ आएगी और धनवर्षा कर उन्हें मालामाल कर देगी। लेकिन रात बीतती गई। इंतजार खत्म नहीं हुआ। न कोई परी आई और न ही धनवर्षा हुई। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरी कहानी को खौफनाक हत्या में बदल दिया। सिटी एसपी पारस राणा के मुताबिक तीनों युवकों ने पहले रमेश ठाकुर पर गोली चलाने की कोशिश की। गोली नहीं लगी। इसके बाद पास पड़े पिलास से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए। तीनों ने मिलकर रमेश ठाकुर की हत्या कर दी। जाते-जाते उनके शरीर से आभूषण भी उतार लिए। वारदात के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ओझा-गुनी के काम से जुड़े थे रमेश, इसी दौरान हुई थी आरोपियों से दोस्ती

रमेश ठाकुर रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित न्यू तपोवन कॉलोनी के रहने वाले थे। उनका सिमोन नगर, खोरहा टोली में भी मकान था। वारदात वाले रोज रमेश खोरहा टोली वाले मकान में ही थे। इस मकान में उनके अलावा कुछ किरायेदार रहते हैं। सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, रमेश ठाकुर ओझा-गुनी का काम करते थे। इसी सिलसिले में वह कई लोगों से दोस्ती करते थे। मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान होता था और कई लोगों को अपने पास बुलाते थे। इसी दौरान उनकी दोस्ती अमित चौधरी से हुई। बाद में अमित के जरिए सचिन कुमार गुप्ता और निरंजन स्वासी उर्फ नीरज भी रमेश ठाकुर के संपर्क में आए।

auto

कथित तांत्रिक क्रिया के नाम पर युवकों को दिया गया धनवर्षा का लालच

जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों को कथित तांत्रिक क्रिया के नाम पर धनवर्षा का लालच दिया गया था। एसपी के मुताबिक, उन्हें बताया गया था कि उनके साथ और आपस में अननेचुरल सेक्स कर एक-दूसरे को खुश करने के बाद परी आएगी और धनवर्षा होगी। रातों-रात मालामाल कर देगी। तीनों आरोपी इस उम्मीद में लंबे समय तक अननेचुरल सेक्स करते रहे। हर बार उन्हें लगता रहा कि अब धनवर्षा होगी। लेकिन न परी आई और न ही पैसा बरसा। धीरे-धीरे यह इंतजार गुस्से और शक में बदलने लगा।

उस रात तीनों ने तय किया था, धनवर्षा नहीं हुई तो ‘आखिरी रात’ होगी

एसपी के अनुसार, घटना वाले दिन तीनों आरोपियों ने आपस में योजना बनाई थी। तय किया गया कि अगर इस बार भी परी नहीं आई और धनवर्षा नहीं हुई तो रमेश ठाकुर को नहीं छोड़ा जाएगा। तीनों बाइक से रमेश ठाकुर के घर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, उनके पास पिस्टल और गोली थी। घर के अंदर कथित तांत्रिक क्रिया की गई। उस रात भी अननेचुरल सेक्स किया गया। आरोपियों को उम्मीद थी कि इस बार सब कुछ बदल जाएगा। लेकिन जब काफी समय बाद भी न परी आई और न धनवर्षा हुई तो उनका गुस्सा भड़क उठा।

पहले गोली चलाई, निशाना चूका तो पिलास बना हथियार

एसपी पारस राणा के अनुसार, आरोपियों ने पिस्टल से रमेश ठाकुर पर गोली चलाई, पर वे बच गये। इसके बाद आरोपियों ने पास रखे पिलास से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि रमेश ठाकुर की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने मृतक के शरीर से आभूषण उतारे, रमेश का मोबाइल लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच के दौरान घटना में इस्तेमाल खून लगा पिलास बरामद किया है।

बेटे ने थाने में दी सूचना, 24 घंटे में पुलिस ने पकड़ लिए आरोपी

हत्या की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। रमेश ठाकुर के बेटे आकाश ठाकुर ने सदर थाना में लिखित आवेदन दिया। इसके आधार पर सदर थाना कांड दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा की देखरेख में सदर संजीव बेसरा और सदर थानेदार कुलदीप कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने जांच शुरू की और घटना के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में डोरंडा के मिलन चौक का रहने वाला अमित चौधरी, लालपुर के मातृका आश्रम का रहने वाला निरंजन स्वासी उर्फ नीरज और रांची के चर्च रोड का रहने वाला सचिन कुमार गुप्ता का नाम शामिल है।

हत्या के बाद लूटे गए गहने भी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक के आभूषण बरामद किए हैं। इनमें एक मोटा चेन, एक ब्रेसलेट, चार अंगूठियां, एक कड़ा और एक जोड़ी कानबाली शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक जिंदा गोली, एक खोखा, खून लगा पिलास, आरोपियों के खून लगे कपड़े, घटना में इस्तेमाल बाइक JH01CD-9858 और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं।

अननेचुरल से’क्स, ‘परी की धनवर्षा’ का झांसा और फिर भयानक मौत… रमेश ठाकुर की हत्या का राज खोल गये SP पारस राणा… देखें #RanchiCrime #RanchiNews #MurderCase #CrimeNews #JharkhandNews #NewsSamvad #TodayNews #LatestNews #TrendingNews pic.twitter.com/m6Pb6dbIJT

— News Samvad (@newssamvaad) July 25, 2026

जांच में जुटी टीम

छापेमारी टीम में सदर डीएसपी संजीव बेसरा, सदर थानेदार इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार, एसआई दीपक नारायण सिंह, दीपक राणा, अभय कुमार-1, जमील अंसारी और विकास प्रसाद शामिल थे। सदर थाना रिजर्व बल और थाना मुंशी ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

इसे भी पढ़ें : अब शराब की हर बोतल पर सरकार की नजर, सीएम हेमंत ने कसा नकेल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइंफोसिस की टॉप कुर्सी तक पहुंचे झारखंड के आशीष, सीएम हेमंत बोले- राज्य को है गर्व
Next Article राशिफल @ 25 जुलाई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
जॉब/एजुकेशन

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.