Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 11 September, 2026 • 10:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इंफोसिस की टॉप कुर्सी तक पहुंचे झारखंड के आशीष, सीएम हेमंत बोले- राज्य को है गर्व
झारखंड

इंफोसिस की टॉप कुर्सी तक पहुंचे झारखंड के आशीष, सीएम हेमंत बोले- राज्य को है गर्व

July 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सरायकेला-खरसावां के राजनगर प्रखंड के कृष्णापुर गांव के रहने वाले आशीष कुमार दास को देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस का अगला CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को यह खबर सामने आते ही झारखंड का नाम एक बार फिर देश और दुनिया के आईटी नक्शे पर चमक उठा। आशीष कुमार दास 1 अप्रैल 2027 से कंपनी की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।

कृष्णापुर गांव से शुरू हुआ सफर, अब वैश्विक कंपनी की जिम्मेदारी

आशीष कुमार दास की कहानी उन युवाओं के लिए बड़ी मिसाल है, जो छोटे शहरों और गांवों से निकलकर बड़े सपने देखते हैं। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के कृष्णापुर गांव से निकलने वाले आशीष ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से की। आज वह दुनिया की बड़ी आईटी कंपनियों में शामिल इंफोसिस की शीर्ष जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। उनकी सफलता के पीछे संघर्ष, पढ़ाई और लगातार मेहनत की लंबी कहानी है। उन्होंने राजनगर के सरकारी एसएस प्लस टू हाई स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी की। इसके बाद चाईबासा के टाटा कॉलेज में पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें निजी जीवन में बड़ा झटका लगा। 12वीं कक्षा में पढ़ते समय उनके पिता का निधन हो गया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और पढ़ाई जारी रखी। आगे चलकर उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम को भी पूरा किया।

सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

आशीष कुमार दास की नियुक्ति पर सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नियुक्ति आशीष कुमार दास की नेतृत्व क्षमता, नई सोच और वैश्विक तकनीकी क्षेत्र में उनके लंबे योगदान का सम्मान है। सीएम ने दावोस में हुई अपनी मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान आशीष कुमार दास से उनकी मुलाकात हुई थी। इस दौरान झारखंड के खनन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों के इस्तेमाल, डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और युवाओं को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई थी। हेमंत सोरेन ने उम्मीद जताई कि आशीष कुमार दास के नेतृत्व में झारखंड और इंफोसिस के बीच सहयोग और मजबूत होगा। इससे राज्य में तकनीकी नवाचार, कौशल विकास और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

Heartiest congratulations to Shri Ashiss Kumar Dash on being named the CEO-designate of Infosys. This is a well-deserved recognition of your visionary leadership, unwavering commitment to innovation, and remarkable contribution to one of India’s most respected global technology… pic.twitter.com/fSNhaXcBgF

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 24, 2026

30 साल से ज्यादा समय से इंफोसिस से जुड़े हैं आशीष

आशीष कुमार दास तीन दशक से अधिक समय से इंफोसिस से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह कंपनी में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और ग्लोबल बिजनेस पोर्टफोलियो प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कंपनी के वैश्विक कारोबार, ग्राहकों को सेवाएं देने, डिलीवरी सिस्टम और लंबे समय की कारोबारी रणनीतियों में अहम भूमिका निभाई है। कंपनी के अलग-अलग देशों में फैले कारोबार को समझने और उसे आगे बढ़ाने का उन्हें लंबा अनुभव है। फिलहाल वह अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहकर इंफोसिस के वैश्विक कारोबार से जुड़े दायित्व निभा रहे हैं। इसके अलावा वह संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास से जुड़े निवेशक गठबंधन और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों से भी जुड़े रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : अब शराब की हर बोतल पर सरकार की नजर, सीएम हेमंत ने कसा नकेल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रेस क्लब रामगढ़ चुनाव का रास्ता साफ, एसडीओ की निगरानी में होगा मतदान
Next Article ओझा-गुनी, परी की धनवर्षा, अननेचुरल से’क्स और फिर भयानक मौ’त… रमेश ठाकुर की हत्या का राज खोल गये SP… देखें वीडियो

Related Posts

बिहार

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1 करोड़ रुपये, सीएम ने जताया आभार

September 11, 2026
स्पोर्ट्स

ईशान किशन का कप्तानी में जलवा, दुनिया के टॉप-10 में बनाई जगह

September 11, 2026
Headlines

बिहार में सोशल साइंस रिसर्च को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, सीएम सम्राट ने इन्हें दिया न्योता

September 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1 करोड़ रुपये, सीएम ने जताया आभार

September 11, 2026

ईशान किशन का कप्तानी में जलवा, दुनिया के टॉप-10 में बनाई जगह

September 11, 2026

बिहार में सोशल साइंस रिसर्च को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, सीएम सम्राट ने इन्हें दिया न्योता

September 11, 2026

परीक्षाओं में धांधली पर सीएम सम्राट का कड़ा रुख, 29 जिलों में बनेंगे वज्रगृह

September 11, 2026

7000 आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं, बोनस-वेतन दो या आंदोलन झेलो : अजय राय

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.