Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 29 September, 2026 • 07:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रातू गैंगरेप : रावण सहित चार संदेही पुलिस के शिकंजे में, SP क्या बोले… देखें वीडियो
Headlines

रातू गैंगरेप : रावण सहित चार संदेही पुलिस के शिकंजे में, SP क्या बोले… देखें वीडियो

September 29, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : रांची के रातू थाना क्षेत्र में करमा पर्व की रात एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट के सनसनीखेज मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। वारदात के बाद एक्टिव हुई रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक के मोबाइल से पुलिस को घटना से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस ने बालिग आरोपियों को न्यायिक हिरासत में और नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मेला देखकर लौट रहे नशे में धुत युवकों ने बनाया निशाना

रांची के रूरल एसपी गौरव गोस्वामी के अनुसार वारदात 22 सितंबर की रात की है। पीड़िता ने 26 सितंबर को रातू थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पूछताछ में सामने आया कि चटकपुर पंचायत से करमा पूजा का मेला देखकर चार लड़के नशे की हालत में लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने युवती को फोन पर बात करते हुए अकेले जाते देखा। सुनसान जगह देखकर चारों ने उसे घेर लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दरिंदगी के बाद आरोपियों ने युवती के गले से सोने की चेन भी छीन ली और फरार हो गए।

Advertisement

विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रूरल एसपी गौरव गोस्वामी की निगरानी और डीएसपी अजय आर्यण के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था। रातू थानेदार इंस्पेक्टर आदिकांत महतो और तकनीकी शाखा की टीम ने मानवीय और इलेक्ट्रॉनिक इनपुट के जरिए आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने दबिश देकर चटकपुर निवासी संदीप मुंडा उर्फ रावन (22 वर्ष) और सुनील मुंडा (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। साथ ही वारदात में शामिल दो नाबालिगों को भी पकड़ा।

लूटी गई चेन बेची, मोबाइल से मिले अहम सबूत

कड़ाई से पूछताछ करने पर सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने युवती से छीनी गई चेन बेच दी थी। पुलिस ने संदीप मुंडा के पास से एक एंड्रायड मोबाइल बरामद किया है, जिसमें घटना से जुड़े पुख्ता सबूत मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया कि संदीप मुंडा का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ सुखदेवनगर थाने में चोरी का केस दर्ज है। पुलिस अब छीनी गई चेन की बरामदगी में जुटी है। रूरल एसपी गौरव गोस्वामी क्या बता गये… देखें वीडियो

रातू गैंगरेप : रावण सहित चार संदेही पुलिस के शिकंजे में, रांची के रूरल SP गौरव गोस्वामी क्या बोले… देखें वीडियो #Ranchi #CrimeNews #Jharkhand #NewsSamvad #TodayNews #BreakingNews #RanchiPolice #LatestNews #TrendingNews pic.twitter.com/5qjoqD3NjG

— News Samvad (@newssamvaad) September 29, 2026

इसे भी पढ़ें : अवैध खनन पर डीसी सख्त, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअवैध खनन पर डीसी सख्त, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश
Next Article हाइवे पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर प्रशासन का चला हंटर

Related Posts

झारखंड

हाइवे पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर प्रशासन का चला हंटर

September 29, 2026
Headlines

अवैध खनन पर डीसी सख्त, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश

September 29, 2026
Headlines

CM ने ‘आंगन का मिलन’ का किया आगाज, बोले- जच्चा-बच्चा की सेहत से समझौता नहीं

September 29, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हाइवे पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर प्रशासन का चला हंटर

September 29, 2026

रातू गैंगरेप : रावण सहित चार संदेही पुलिस के शिकंजे में, SP क्या बोले… देखें वीडियो

September 29, 2026

अवैध खनन पर डीसी सख्त, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश

September 29, 2026

CM ने ‘आंगन का मिलन’ का किया आगाज, बोले- जच्चा-बच्चा की सेहत से समझौता नहीं

September 29, 2026

भाजपा ने खोले पत्ते: यूपी विधान परिषद की 6 सीटों पर प्रत्याशी घोषित, जानें पूरी सूची

September 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.