Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 12:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रातू में किराए के घर का खौफनाक मंजर… जानें
Headlines

रातू में किराए के घर का खौफनाक मंजर… जानें

July 18, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रातू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : रांची के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर शांति नगर पोखर टोला में शनिवार सुबह एक किराये के मकान से मां और उसके ढाई साल के बेटे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसी कमरे में परिवार की चार साल की बेटी और 15 साल की ननद भी गंभीर हालत में मिलीं। दोनों को पहले सेवा सदन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। दोनों का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय पिंकी देवी और उनके ढाई साल के बेटे श्रवण कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में पिंकी की चार साल की बेटी प्राची कुमारी और 15 वर्षीय ननद चंदा कुमारी शामिल हैं।

सुबह काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा, पड़ोसियों को हुआ शक

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार तड़के काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। परिवार के लोगों की कोई हलचल भी नहीं दिखी। इसके बाद पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने घर के बाहर जाकर आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने एस्बेस्टस की चादर हटाकर किसी तरह घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। कमरे में पिंकी देवी और उनके बेटे श्रवण कुमार का शव पड़ा था। वहीं चार साल की प्राची और 15 साल की चंदा जमीन पर अचेत हालत में पड़ी थीं। इसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया।

कमरे में रखा था कोयले का चूल्हा

पुलिस की शुरुआती जांच में दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में परिवार के चारों सदस्य सो रहे थे, उसी कमरे में कोयले का चूल्हा भी रखा था। आशंका है कि रात में चूल्हे से निकले धुएं या जहरीली गैस के कारण कमरे में दम घुटने से यह हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी मौत की वजह को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

घटना की जानकारी मिलते ही रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। रातू थानेदार आदिकांत महतो ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में दम घुटने की आशंका सामने आ रही है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पति की पहले ही हो चुकी है मौत

जानकारी के अनुसार, पिंकी देवी रांची की एक कपड़े की दुकान में काम करती थीं। उनके पति चंदन साहू का पहले ही निधन हो चुका है। इसके बाद पिंकी अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहकर परिवार चला रही थीं। परिवार चटकपुर शांति नगर पोखर टोला में धन्नू यादव के मकान में पिछले करीब ढाई साल से किराए पर रह रहा था। परिवार मूल रूप से बिहार के सारण जिले के महमदा गांव का रहने वाला है।

सास-ससुर भी परिवार के साथ रहते हैं

परिवार में पिंकी की सास मुन्नी देवी और ससुर पंचम साहू भी हैं। पंचम साहू टोटो चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं, जबकि मुन्नी देवी मजदूरी करती हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। आसपास के लोग भी घटना से सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच का इंतजार कर रही है। वहीं, रिम्स में भर्ती चार साल की प्राची और 15 साल की चंदा की हालत पर भी डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : “छात्रों की हुंकार, अब नहीं सहेंगे रोजगार का व्यापार”, JPSC के खिलाफ क्या ऐलान कर गया भाजयुमो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“छात्रों की हुंकार, अब नहीं सहेंगे रोजगार का व्यापार”, JPSC के खिलाफ क्या ऐलान कर गया भाजयुमो
Next Article धमाकों से दहला पटाखा फैक्टरी, 8 की झुलसकर दर्दनाक मौ’त

Related Posts

Headlines

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026
Headlines

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026
Headlines

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026

दो साल की मासूम से आम के बगीचे में दरिंदगी, नाना पर इल्जाम

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.