Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 10:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धमाकों से दहला पटाखा फैक्टरी, 8 की झुलसकर दर्दनाक मौ’त
Headlines

धमाकों से दहला पटाखा फैक्टरी, 8 की झुलसकर दर्दनाक मौ’त

July 18, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पटाखा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ahmedabad : गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। मेहमदपुरा इलाके में रामोल-गात्राड रोड पर स्थित टैलेंट पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्टरी में रखे विस्फोटक पटाखों में एक के बाद एक धमाके होने लगे। हादसे में आठ लोगों की मौत की खबर है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों और धमाकों के कारण फैक्टरी के आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग से उठता धुएं का गुबार कई सौ मीटर ऊपर तक दिखाई दे रहा था। आसपास के लोगों ने कई किलोमीटर दूर से भी धुएं का गुबार देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

फैक्टरी में रखे विस्फोटकों में होते रहे धमाके

जानकारी के अनुसार, फैक्टरी में आग लगने के बाद वहां रखे पटाखों और अन्य विस्फोटक सामग्री में धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज से आसपास के लोग घबरा गए। आग इतनी तेज थी कि दमकलकर्मियों को भी काफी सावधानी के साथ काम करना पड़ा। दमकल विभाग की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फैक्टरी में आग कैसे लगी, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फैक्टरी में सुरक्षा के इंतजाम किस तरह के थे।

🔸અમદાવાદમાં ફટાકડાની ફેક્ટરીમાં લાગી ભયંકર આગ

🔸ટેલેન્ટ નામની ફટાકડાની ફેક્ટરીમાં જીવલેણ દુર્ઘટના#ahmedabadfire #fire #FIRE pic.twitter.com/PDH3Id31Fa

— DD News Gujarati (@DDNewsGujarati) July 18, 2026

हादसे के समय फैक्टरी में 15 लोग कर रहे थे काम

जेपीसी क्राइम ब्रांच के अधिकारी शरद सिंघल ने बताया कि हादसे के समय फैक्टरी में करीब 15 लोग काम कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्टरी बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बिना लाइसेंस के फैक्टरी कैसे चल रही थी और संबंधित विभागों की ओर से इसकी निगरानी क्यों नहीं की गई।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। राहत और बचाव कार्य के दौरान पुलिस ने आसपास के इलाके को भी सुरक्षित किया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही हैं। फैक्टरी में मौजूद विस्फोटक सामग्री, आग लगने की वजह और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे की असली वजह सामने आएगी।

पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये

अहमदाबाद की इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएमओ के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी संदेश में कहा गया कि दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएमओ की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष यानी PMNRF से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। हादसे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना लाइसेंस के पटाखा फैक्टरी में इतने लोगों से काम कैसे कराया जा रहा था। पुलिस और प्रशासन की जांच इसी दिशा में भी आगे बढ़ रही है।

Extremely saddened to hear about the loss of lives due to a mishap at a fireworks factory in Ahmedabad, Gujarat. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. Praying for the speedy recovery of the injured. The local administration is providing all possible…

— PMO India (@PMOIndia) July 18, 2026

इसे भी पढ़ें : “छात्रों की हुंकार, अब नहीं सहेंगे रोजगार का व्यापार”, JPSC के खिलाफ क्या ऐलान कर गया भाजयुमो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरातू में किराए के घर का खौफनाक मंजर… जानें
Next Article रात के सन्नाटे में हाइवे पर खड़े ट्रकों से कर रहा था खेला, उठा ले गयी पुलिस

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026
राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.