Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 07:00 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मूसलाधार बारिश के चलते इन जिलों में रेड अलर्ट, कई स्कूल बंद
Headlines

मूसलाधार बारिश के चलते इन जिलों में रेड अलर्ट, कई स्कूल बंद

September 12, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बारिश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : उत्तर और मध्य भारत में बीते कल यानी बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई। गुजरे 24 घंटे में हुई झमाझम बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गये। सबसे ज्यादा बारिश मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुई। मध्य प्रदेश के 28 जिले प्रभावित होने की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर में 8 इंच और भोपाल में ढाई इंच बारिश रिकॉर्ड की गयी। 6 जिलों दमोह, सिवनी, बालाघाट, सागर, छतरपुर और शिवपुरी में बाढ़ जैसे हालात हैं। दतिया में 400 साल पुराने किले की दीवार गिरने से 3 लोगों की जान चली गयी। लहार में मकान की दीवार गिरने से एक शख्स की मौत और 10 साल की बच्ची जख्मी हो गई। नदी किनारे बसे गांव के लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया। इधर, अशोकनगर, रायसेन, गुना, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम और भोपाल समेत 29 जिलों में आज यानी गुरुवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल में 5वीं, राजगढ़, सागर, गुना, शिवपुरी, मुरैना और भिंड में 8वीं तक के स्कूलों की आज छुट्‌टी कर दी गयी।

राजस्थान के पूर्वी हिस्से में भी भारी बारिश हो रही है। सुजान गंगा नदी ओवरफ्लो होने से कोटा और भरतपुर में बाढ़ के हालात बन गये हैं। आज जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। अजमेर, धौलपुर सवाई माधोपुर जिले में गुरुवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। सुकमा-बीजापुर से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का संपर्क कट गया है। राजनांदगांव में शिवनाथ नदी का पानी घुसने से 11 गांव पानी में घिर गए हैं। यहां 30 साल बाद बाढ़ आई है। राजनांदगांव, खैरागढ़ में सैकड़ों लोगों को राहत कैंपों में शिफ्ट किया गया है।

इसे भी पढ़ें : पूरे दमखम के साथ झारखंड में दावा ठोकेंगे मांझी, क्या बोले… देखें

इसे भी पढ़ें : हिमंत के बयान पर भड़के केशव, क्या बोल गये… देखें

इसे भी पढ़ें : फॉर्चुनर से उतर अचानक लोगों को फुचका खिलाने लगी MLA अंबा (VIDEO)

इसे भी पढ़ें : मलाइका-अमृता अरोड़ा के पापा नहीं रहे, CCTV खंगाल रही पुलिस… जानें

इसे भी पढ़ें : निराश राहुल गांधी विदेश में निकाल रहे अपनी हताशा : शिवराज

इसे भी पढ़ें : एक साथ चार दोस्तों की मौ’त रुला गया सबको… जानें

इसे भी पढ़ें : AAP की पहली लिस्ट जारी, 11 जगहों पर कांग्रेस के खिलाफ उतारा प्रत्याशी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअगले चार रोज खूब होगी बारिश, 18 जिलों में यलो अलर्ट
Next Article बहुचर्चित IAS के ठिकानों पर रेड, रे’प का भी लगा था इल्जाम

Related Posts

Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.