अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष विराम के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शेष 17 मैचों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट की दोबारा शुरुआत 17 मई से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा।
लीग स्टेज में अब तक 12 मैच खेलने वाली मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई में होगा। तत्पश्चात मुंबई के दो और मैच बचे हैं। वर्तमान समय में मुंबई टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण रहेगी।
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा IPL में वापसी के लिए तैयार हैं। मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र में उन्हें कड़ी मेहनत करते हुए देखा गया, जिसमें उन्होंने कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार और तिलक वर्मा के साथ नेट्स पर समय बिताया। टीम ने इस अभ्यास का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जारी किया है।
रोहित शर्मा इस सीजन में अब तक 11 मैच खेल चुके हैं, जिसमें तीन अर्धशतकों की मदद से उन्होंने कुल 300 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस की अगुआई हार्दिक पांड्या कर रहे हैं, जो टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए जुटे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें : रोहित-कोहली का ग्रेड संन्यास के बाद भी A+ में बरकरार
इसे भी पढ़ें : कुख्यात कुंदन पाहन को कोर्ट से मिली बड़ी राहत… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : भारत में तुर्की और चीन के सरकारी चैनल ब्लॉक
इसे भी पढ़ें : कर्नल सोफिया पर दिया था बयान, अब मंत्री पर FIR का आदेश
इसे भी पढ़ें : केंद्र से SC का सवाल- जब राफेल उड़ा सकती हैं महिलाएं तो फिर…
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान की कैद से आजाद हुआ भारत का जवान
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान की कैद से आजाद हुआ भारत का जवान
इसे भी पढ़ें : PM मोदी की हुंकार- भारत की ओर नजर उठाने का एक ही अंजाम होगा… तबाही



