Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 03:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रोहतास: चेनारी के गुड के लडडू का तारीफ फ्रांस के इतिहासकार जॉन बुकानन ने किया था
Headlines

रोहतास: चेनारी के गुड के लडडू का तारीफ फ्रांस के इतिहासकार जॉन बुकानन ने किया था

October 20, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहार के छोटे से शहर मनेर के लड्डू जिस तरह विश्व प्रसिद्ध हैं, उसी तरह चेनारी के गुड़ के लड्डू भी बेहद खास हैं. फ्रांस के इतिहासकार जॉन बुकानन ने इन लड्डुओं के स्वाद को रोहतासगढ़ किले में छिपा एक खजाना बताया है. कहते हैं सोन नदी का पानी इन लड्डुओं में मिठास घोलता है. खास बात ये भी है कि बिहार में अभी चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में जो भी नेता आता है, वो इन लड्डुओं का स्वाद चखे बिना नहीं जाता है.

अयोध्या के राजा हरिश्चंद्र के पुत्र रो​हितश्वर द्वारा बसाए गए रोहतासगढ़ किले के नाम पर इस शहर का नाम रोहतास रखा गया. कैमूर की पहाड़ियों और सोन नदी से घिरा रोहतास जितना अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है, उतना ही अपने लड्डुओं के लिए भी.

रोहतास गढ़ के किले में छिपे खजाने की कहानी आज भी चर्चा में रहती है. फ्रांस के इतिहासकार जॉन बुकानन ने 200 साल पहले किले के 77 खजानों का जिक्र अपनी डायरी में किया है. इसमें से ही चेनारी के लड्डू के स्वाद को भी एक खजाना बताया है. स्वादिष्ट होने के साथ ही ये लड्डू पौष्टिक भी माने जाते हैं.

कहा जाता है कि सर्दी के दिनों में इन्हें खाने से स्वास्थ्य पर विशेष लाभ होता है. चेनारी के इंदिरा चौक पर कृष्ण मोहन गुप्ता की दुकान इन लड्डुओं के लिए बेहद प्रसिद्ध है. उन्होंने बताया कि ये लड्डू 15 दिनों तक खराब नहीं होता है. साथ ही इसकी कीमत भी बेहद कम है, ये लड्डू 120 से 150 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से​ मिलता है.

कृष्ण मोहन गुप्ता बताते हैं कि ये लड्डू चिरौंजी, खसखस, पिस्ता, किशमिश और नारियल को मिलाकर तैयार किए जाते हैं. लड्डू को बनाने में शुद्ध देशी घी का उपयोग किया जाता है. उन्होंने बताया कि 60 वर्षों से उनके यहां ये लड्डू बनाए जा रहे हैं.

यहां के लड्डू विदेशों में भी भेजे जाते हैं. चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में जब भी नेता आते हैं, इस लड्डू को अवश्य ले जाते हैं.
कृष्ण मोहन गुप्ता ने बताया कि इन लड्डू की खासियत है ये गुड़ से तैयार होने के कारण काफी स्वादिष्ट होते हैं. गुड़ की मिठाई खासकर लड्डू का ट्रेंड एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलेनेदेन के विवाद में छोटे भाई ने किया बड़े भाई की हत्या
Next Article सीएसपी संचालक से तीन लाख चालीस हजार रूपए की लूट

Related Posts

Headlines

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026
Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.