Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 05:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लेनेदेन के विवाद में छोटे भाई ने किया बड़े भाई की हत्या
Headlines

लेनेदेन के विवाद में छोटे भाई ने किया बड़े भाई की हत्या

October 20, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी के गाजियाबाद में रुपये के लेनदेन को लेकर एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को लोहे की रॉड से वार कर मौत के घाट उतार दिया. भाई की हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया. मृतक का परिवार इस वारदात के पीछे पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहा है. हत्या के इस मामले में मृतक की बुआ का नाम भी आ रहा है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

घटना गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र की है. जहां कैलाश नगर में रहने वाले 38 वर्षीय अतर सिंह सुबह करीब 7 बजे अपने कुत्ते को टहलाने के लिए घर के बाहर निकले थे. जब वह कुत्ते को टहलाकर घर वापस लौट रहे थे, तभी घर से कुछ दूर उनके छोटे भाई रॉबिन ने उन्हें रोक लिया और लड़ने लगा.

परिवार के अनुसार रॉबिन ने अपने बड़े भाई अतर सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया. अतर सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. आरोपी मौके से फरार हो गया. अतर सिंह के सिर से काफी खून बह रहा था. उन्हें स्थानीय लोगों ने फौरन अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद घटना की सूचना परिवार ने पुलिस को दी.
मृतक के परिवार के अनुसार आरोपी रॉबिन नशे का आदि है. उसका अपने बड़े भाई अतंर सिंह से पिता के रिटायरमेन्ट में मिले रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था. आरोपी रॉबिन नशे के लिए बार-बार अपने बड़े भाई अतर सिंह से रुपये की मांग करता था. इसी विवाद के चलते उसने मंगलवार की सुबह इस हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया और फरार हो गया.
परिवार का आरोप है कि दोनों भाइयों के बीच विवाद और हत्या की धमकी मिलने की शिकायत कुछ माह पहले स्थानीय पुलिस से की गई थी. लेकिन पुलिस ने पैसे लेकर आरोपी को छोड़ दिया था. फिर पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद बताकर कोई कार्रवाई नहीं की थी. इसी वजह से आरोपी के हौसले बुलंद थे और उसने अपने बड़े भाई को ही मार डाला. मृतक की हत्या में उनकी बुआ की भूमिका होने का आरोप भी परिवार लगा रहा है.

फिलहाल, पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर दी बड़ी जानकारी
Next Article रोहतास: चेनारी के गुड के लडडू का तारीफ फ्रांस के इतिहासकार जॉन बुकानन ने किया था

Related Posts

Headlines

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026
Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.