Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 08:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » RSS: शताब्दी वर्ष से पहले एक लाख स्थानों तक संघ कार्य पहुंचाने की तैयारी
Headlines

RSS: शताब्दी वर्ष से पहले एक लाख स्थानों तक संघ कार्य पहुंचाने की तैयारी

January 13, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी में जुट गया है। वर्ष 2025 में संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसलिए संघ शताब्दी वर्ष से पहले यानि 2024 तक देश के सभी मण्डलों को शाखा युक्त करने की तैयारी में है। संघ ने शताब्दी वर्ष 2025 तक संघ कार्य एक लाख स्थानों तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरा समय देकर संघ कार्य करने वाले बड़ी संख्या में युवकों को शताब्दी विस्तारक के नाते निकाला जा रहा है। शताब्दी विस्तारक अब से लेकर वर्ष 2025 तक संघ कार्य को विस्तार देंगे।

यूपी के सभी मण्डलों को शाखा युक्त करने की तैयारी में संघ

उत्तर प्रदेश में भले ही संघ का कार्य विस्तार अपेक्षा के अनुरूप हो लेकिन अभी भी उत्तर प्रदेश के सभी मण्डलों में संघ की शाखा नहीं है। संघ ने संगठन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश को छः प्रान्तों में बांट रखा है। इन छह प्रान्तों में केवल ब्रज प्रान्त में ही संघ का कार्य सभी मण्डलों में है। शेष पांच प्रान्तों में संघ के कार्यकर्ता मण्डल स्तर तक शाखा शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। इनमें मेरठ प्रान्त में भी करीब 80 प्रतिशत मण्डलों में संघ की शाखाएं हैं, जबकि अवध,कानपुर,गोरक्ष और काशी प्रान्त में अभी काफी काम करना है। संघ इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ा भी है लेकिन अभी लक्ष्य पूर्ति बाकी है। इसलिए संघ का प्रयास है कि वर्ष 2024 तक प्रदेश के सभी मण्डलों में शाखा शुरू हो जाए।

बड़े पैमाने पर सेवा कार्य शुरू करने की तैयारी में संघ

संघ अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष में बहुत से आयामों में कार्य को गति प्रदान कर रहा है। संघ के प्रमुख छः आयाम हैं। इनमें शारीरिक बौद्धिक व व्यवस्था विभाग संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं वहीं सेवा सम्पर्क व प्रचार का संबंध सीधे समाज से है। इसलिए संघ सम्पर्क टोली के माध्यम से जहां प्रबुद्ध वर्ग में अपनी पैठ बना रहा है वहीं सेवा विभाग के माध्यम से संघ समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए बड़े पैमाने पर सेवा कार्य शुरू करने की तैयारी में है।

गतिविधियों के माध्यम से समाज के बीच जाने की तैयारी में संघ

वर्तमान समय में संघ की ओर से परिवार प्रबोधन, गौ सेवा, ग्राम विकास, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन छह गतिविधियों के माध्यम से संघ इन क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। संघ का उद्देश्य भेदभाव रहित हिन्दू समाज का निर्माण करना है। इसके लिए सामाजिक समरसता गतिविधि के माध्यम से संघ के कार्यकर्ता देशभर में कार्य कर रहे हैं। आज देश पर्यावरण के संरक्षण के लिए पर्यावरण गतिविधि के माध्यम से संघ कार्य कर रहा है। इसी तरह परिवार प्रबोधन के माध्यम से संस्कार जागरण का कार्य संघ कर रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से संघ सीधे समाज के बीच काम कर रहा है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के प्रवास पर आये सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेस होसबाले इन दिनों पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के प्रवास पर लखनऊ में हैं। सरकार्यवाह गोरक्ष व काशी प्रान्त का प्रवास कर चुके हैं। अपने प्रवास के दौरान सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले विभाग प्रचारकों,प्रान्त कार्यकारिणी व क्षेत्र कार्यकारिणी के साथ बैठक करेंगे और संघ कार्य विस्तार की दृष्टि से चर्चा करेंगे। अवध प्रान्त के प्रचार विभाग के अनुसार सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले लखनऊ में 15 जनवरी को कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article11 पुलिसकर्मी निलंबित, गृह मंत्रालय सख्त
Next Article जोशीमठ संकट : मंत्री अपना एक माह का वेतन सीएम राहत कोष में देंगे

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.