Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 08:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ओवरटेक कर रोका, फिर पिस्टल के दम पर कर दिया कांड… जानें क्या
Headlines

ओवरटेक कर रोका, फिर पिस्टल के दम पर कर दिया कांड… जानें क्या

July 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Samastipur : समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर मंगलवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को पिस्टल दिखाकर लूट लिया। बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी को ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दो बदमाशों ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल, बैग व बैग में रखी नकदी छीन ली। वारदात के बाद तीनों अपराधी बाइक से फरार हो गए।

घटना रात करीब 10 बजे फतेहपुर जामुन के पास हुई। पीड़ित की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी हीरालाल सिंह के पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। विजय कुमार एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं और क्षेत्र में कलेक्शन का काम करते हैं।

कलेक्शन का काम पूरा कर बाइक से घर लौट रहे थे

विजय कुमार मंगलवार रात क्षेत्र में कलेक्शन और कंपनी से जुड़ा काम पूरा करने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। वह एनएच-28 से गुजर रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर जामुन के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने अचानक बाइक उनके सामने लगा दी। विजय कुमार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही तीनों ने उन्हें घेर लिया। पीड़ित के अनुसार, बदमाशों में से दो के हाथ में पिस्टल थी।

पिस्टल तानकर कहा- विरोध किया तो जान से मार देंगे

बदमाशों ने विजय कुमार पर पिस्टल तान दी। इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने कहा कि अगर उन्होंने विरोध किया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हथियार देखकर विजय कुमार डर गए और बदमाशों का विरोध नहीं कर सके। इसके बाद अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन और बैग छीन लिया। बैग में नकदी भी रखी हुई थी। बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में पूरी वारदात को अंजाम दिया और बाइक से फरार हो गए।

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे अपराधी

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी हाईवे किनारे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक, घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। बदमाशों के भागने के बाद विजय कुमार ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बदमाश किस दिशा से आए थे और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुए। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हाईवे पर फाइनेंस कर्मी से हुई इस लूट की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और अन्य कार्रवाई में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : रांची के कोकर में जमीन कारोबारी रमेश ठाकुर की ह’त्या, घर में घुस कर मा’र डाला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची के कोकर में जमीन कारोबारी रमेश ठाकुर की ह’त्या, घर में घुस कर मा’र डाला
Next Article जंगली हाथियों ने ली चार बच्चों के बाप की जान, तीन घर किए तहस-नहस

Related Posts

Headlines

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026
झारखंड

ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर पार, स्वर्णकार समाज में भारी आक्रोश

September 6, 2026
Headlines

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर पार, स्वर्णकार समाज में भारी आक्रोश

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026

दहलीज पर न्याय, हाथों में हक… डालसा के महाअभियान से बदली गांव की तस्वीर

September 6, 2026

गोपालगंज की बेटियों के हौसले को मिले ‘सम्राट’ पंख, अब कोरिया में दिखायेंगी दम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.