Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 01:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » माफिया से लेकर तस्कर तक 52 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, ED को भेजा गया प्रस्ताव
Headlines

माफिया से लेकर तस्कर तक 52 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, ED को भेजा गया प्रस्ताव

June 20, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ED
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : राज्य सरकार ने सूबे के 52 बड़े अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के लिए व्यापक स्तर पर कवायद की है। विभिन्न तरह के अपराधों के माध्यम से अवैध तरीके से अकूत संपत्ति जमा करने वाले अपराधियों का पूरा विवरण ED को भेजा है। ताकि इन पर PLMA (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट) के तहत सख्त कार्रवाई की जा सके। इसमें परमादी मिलर, बालू माफिया, शराब तस्कर, साइबर अपराधी, जमीन माफिया, ठगी समेत अन्य श्रेणी के अपराधी शामिल हैं। ED के पास ये सभी 52 प्रस्ताव EOU (आर्थिक अपराध इकाई) के माध्यम से भेजे गए हैं। ये तमाम प्रस्ताव 2020 से अब तक अलग-अलग चरणों में भेजे गए हैं। इसमें कुछ एक पर तेजी से कार्रवाई भी शुरू हो गई है। इसमें एक दर्जन से अधिक मामलों पर ED ने ECIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शराब तस्करी के अपराधियों की संख्या सबसे ज्यादा

जिन अपराधियों की संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें सर्वाधिक 18 की संख्या शराब के अवैध कारोबार में शामिल तस्करों की है। इन सभी की 18 करोड़ 49 लाख रुपये की संपत्ति जब्ति का प्रस्ताव है। यह इन अपराधियों की अवैध संपत्ति का सरकारी मूल्य है। बाजार मूल्य इससे कहीं अधिक है। इसके बाद 10 बालू माफियाओं तथा हत्या, रंगदारी, इंट्री माफिया समेत अन्य अपराधों में शामिल 10 बड़े अपराधियों की संपत्ति जब्ति का प्रस्ताव है। इन दोनों तरह के अपराधियों की 23 करोड़ 85 लाख रुपये की संपत्ति दावं पर लगी है।

इतने अपराधियों की संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव

2 प्रमादी मिलरों की 2 करोड़ 69 लाख रुपये, 4 नक्सलियों की 2 करोड़ 17 लाख, 1 जाली नोट के तस्कर की 30 लाख, 2 गांजा तस्करों की 1 करोड़ 63 लाख रुपये, 1 साइबर अपराधी की 86 लाख रुपये, 3 जमीन माफियाओं की 4 करोड़ 93 लाख रुपये और 1 ठग की 2 करोड़ 3 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को जब्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

विधायक से लेकर कई कुख्यात का नाम शामिल

जिन कुख्यातों की संपत्ति पीएमएलए के अंतर्गत जब्त करने के लिए भेजा गया है। उसमें विधायक से लेकर अन्य अपराधी शामिल हैं। भोजपुर जिला के अगिआंव थाना की लसाढ़ी गांव के रहने वाले विधायक अरूण यादव उर्फ अरूण सिंह भी शामिल हैं। इन पर हत्या, रंगदारी, रेप, ठगी समेत अन्य कई संगीन अपराधों में मामले दर्ज हैं। भोजपुर के पीरो थाना के बरौली का रहने वाला कुख्यात शराब तस्कर धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ धीरू, समस्तीपुर के ताजपुर का शराब तस्कर मुकेश सहनी, बांका के रजौन थाना का अवैध बालू खनन माफिया निलेश यादव, छोटू यादव, औरंगाबाद के कसमा का कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा उर्फ प्रमोदजी उर्फ बनबिहारी, किशनगंज के बालुचक्का का वाहन पासिंग माफिया गुलाम मुस्तफा के अलावा बेगूसराय के लोहियानगर थाना का प्रमादी मिलर शंभू साह, बांका का बालू माफिया विभिषण यादव, नक्सली प्रवेश कुमार मिश्रा उर्फ प्रवेश मिश्रा उर्फ प्रवेश राय, लखीसराय के किऊल थाना का जीवन यादव, सहरसा के सौरबाजार का प्रमादी मिलर युवराज भगत, गया के इमामगंज का नक्सली ललन भोक्ता, गोपालगंज के फुलवरिया का शराब माफिया बसंत सिंह, गया के कोंच का नक्सली विजय कुमार आर्या, गया के बेलागंज का जाली कारोबारी प्रभात कुमार अग्रवाल, भोजपुर के कोईलवर का बालू माफिया सोनु खान, आरा के कोईलवर के महादेवचक सेमरियां का बालू माफिया विदेशी राय, मधुबनी के फुलपरास के सिसवा बरही का अपराधी सुनील कुमार यादव, पटना के फतुहा थाना के कच्ची दरगाह का गांजा तस्कर राजकुमार राय, मधुबनी के बाबूबहरी थाना के सर्रा का जालसाज या ठग मनोज झा, पटना के खुशरूपुर थाना के कासिमपुर पंचरुखिया का जमीन माफिया संजय कुमार उर्फ संतोष कुमार, पटना के दानापुर के नया टोला का रहने वाला भू-माफिया पारस राय समेत अन्य शामिल हैं।

कुख्यात अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है : ADG

EOU के ADG नैयर हसनैन खान ने कहा कि नक्सली, अपराधी, माफिया समेत अन्य सभी कुख्यात अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें पीएमएलए के तहत कार्रवाई करने के लिए 52 अपराधियों की संपत्ति जब्ति का प्रस्ताव ED को भेजा गया है। कईयों पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
इसे भी पढ़ें : जहां-तहां हथियार लहराने वालों की निकलेगी हेकड़ी, जिलों में गठित होंगे स्पेशल कोर्ट : DGP
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 20 जून 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article झारखंड में अगले पांच रोज लगातार बारिश

Related Posts

Headlines

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
झारखंड

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026
Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 18 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 18, 2026

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026

टरबाइन की गूंज के बीच उठी सफाई की अलख, जब बिजली बनाने वाले हाथों ने थामी झाड़ू

September 17, 2026

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.