Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 04:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सिपाही में बहाल हुये सौरभ बने लेफ्टिनेंट, जानें सफलता का राज
Headlines

सिपाही में बहाल हुये सौरभ बने लेफ्टिनेंट, जानें सफलता का राज

December 22, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सौरभ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : इंडियन आर्मी में सिपाही के पद पर बहाल हुये सौरभ महापात्रा अब लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन हुये हैं। इंडियन मिलिट्री एकाडमी में ट्रेनिंग लेने के बाद बीते 14 दिसंबर को देहरादून के इंडियन मिलिट्री एकाडमी में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में उन्हें इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन किया गया। राजधानी रांची के शारदा बाबू स्ट्रीट, लाइन टैंक रोड के रहनेवाले सौरभ महापात्र ने ट्रेनिंग के दरम्यान सर्वश्रेष्ठ फायरर एवं फस्ट इन आर्डर ऑफ मेरिट SCO कोर्स का पदक भी हासिल किया।

सौरभ महापात्र वर्ष 2008 में भारतीय सेना के ब्रीगेड ऑफ दी गार्डस में स्पोटर्स कोटा में सिपाही के पद पर बहाल हुये थे। भारतीय सेना में पदाधिकारी बनने की अपने सपने को पूरा करने के लिए इन्होंने सेना में काम करते हुये अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया, साथ ही साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखी एवं अन्य आवश्यक तैयारियां की। इनकी स्कूलिंग रांची के बरियातु स्थित आर्मी स्कूल से हुयी है। सौरभ की मां सविता महापात्र गृहणी हैं। बड़े भाई सुदीप महापात्र झारखंड सशस्त्र बल में पोस्टेड हैं। इनकी पत्नी किरण महापात्र टीचर हैं।

Advertisement Advertisement

सौरभ महापात्रा कहते हैं कि उनकी इस सफलता के पीछे उनका परिवार का अहम रोल है। परिवार को साथ और सपोर्ट मिला तो वे यह मुकाम हासिल कर पाये। सौरभ ने बताया कि उनकी पत्नी ने परिवारिक जिम्मेदारियों को निपुणता के साथ सफलतापूर्वक निभाया और उनके सपने को पूरा करने के लिए काफी मदद एवं प्रेरित किया। पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने के साथ ही सौरभ वॉलीबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी हैं। अन्तर्राष्टीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक शेखर बोस के मार्गदर्शन में इन्होंने कई राष्ट्रीय स्तरीय एवं राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर झारखंड को गौरवान्वित भी किया है। सेना में पदाधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा करने की अपनी सफलता का श्रेय सौरभ अपने परिवार एवं अपने पूर्व सीओ कर्नल नंद गोपाल यादव को देते हैं, जिनके मार्गदर्शन एवं समय समय पर दिये गये आवश्यक एवं सटीक तकनीकि सलाह के कारण इन्होंने सफलता हासिल किया।

इसे भी पढ़ें : हटिया विस सीट से चुनाव लड़ने वाला ओम प्रकाश गुप्ता अरेस्ट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : बिरसा मुंडा रत्न अवार्ड से नवाजे गये मशहूर डॉ यूएस वर्मा

इसे भी पढ़ें : जब अचानक मेधा डेयरी प्लांट पहुंची मंत्री शिल्पी, क्या हुआ… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबेखौफ अपराधियों का तांडव, राजधानी के पास क्या कर डाला… देखें
Next Article बदले गये पांच थानेदार, एक लाइन क्लोज, कुल 12 पदाधिकारी इधर से उधर

Related Posts

Headlines

इस गैंगस्टर के इशारे पर चली थी जेल गेट पर गोलियां, डेढ़ साल बाद खुला राज

March 15, 2026
Headlines

पुलिस भर्ती पेपर विवाद पर सख्त हुए सीएम, बोले- मर्यादा का रखें ध्यान

March 15, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने काटा ‘जोहारग्राम’ का फीता, आदिवासी पहनावे को मिला नया मंच

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इस गैंगस्टर के इशारे पर चली थी जेल गेट पर गोलियां, डेढ़ साल बाद खुला राज

March 15, 2026

टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का धमाकेदार फाइनल, वेस्ट बंगाल ने मा’री बाजी

March 15, 2026

पुलिस भर्ती पेपर विवाद पर सख्त हुए सीएम, बोले- मर्यादा का रखें ध्यान

March 15, 2026

सीएम हेमंत ने काटा ‘जोहारग्राम’ का फीता, आदिवासी पहनावे को मिला नया मंच

March 15, 2026

मिडिल ईस्ट में जंग का असर : CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.