Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 05:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गवर्नर हाउस के पास बेकाबू हुई स्कूल बस, चार कारों को मारी टक्कर… देखें वीडियो
Headlines

गवर्नर हाउस के पास बेकाबू हुई स्कूल बस, चार कारों को मारी टक्कर… देखें वीडियो

June 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल गवर्नर हाउस और मछली घर के पास सोमवार को उस समय खलबली मच गई, जब एक स्कूल बस अचानक बेकाबू होकर चार कारों को टक्कर मार दी। बस की टक्कर चारों कारों को नुकसान पहुंचा। हालांकि सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि बस में उस समय कोई बच्चा सवार नहीं था और हादसे में किसी की जान नहीं गई।

एक के बाद एक चार गाड़ियों से टकराई बस

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूल बस तेज रफ्तार में आ रही थी। अचानक चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस ने सड़क पर मौजूद चार कारों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ कारें सड़क किनारे खड़ी थीं, जबकि कुछ वहां से गुजर रही थीं। देखते ही देखते जोरदार आवाज के साथ चारों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत वाहनों की ओर दौड़े और हालात का जायजा लिया। इस हादसे में शहर के जाने-माने ENT स्पेशियलिस्ट डॉ हर्ष की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

auto
https://newssamvad.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260615-WA0025.mp4

गनीमत रही कि बस में बच्चे नहीं थे

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हादसे के समय बस में स्कूली बच्चे मौजूद होते तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी। स्कूल बस होने के कारण लोगों की चिंता और बढ़ गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि बस खाली थी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

ड्राइवर की हालत पर उठे सवाल

घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने बस चालक की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए। कई लोगों का आरोप है कि चालक पूरी तरह सामान्य हालत में नहीं लग रहा था। कुछ लोगों ने यहां तक दावा किया कि चालक होश में नहीं था, जिसके कारण बस अनियंत्रित हो गई। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले को लेकर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि बस को जब्त कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूल बसों की नियमित जांच कराने और चालकों की फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बच्चों को लेकर चलने वाले वाहनों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : मौ’त के मुहानों पर चला बुलडोजर, अवैध खनन के दो अड्डे ध्वस्त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवजन ज्यादा है तो भूलकर भी न करें ये जंपिंग वर्कआउट, अपनाएं ये आसान एक्सरसाइज
Next Article रेलवे का बड़ा फैसला, 26 ट्रेनें रद्द और 16 ट्रेनों का रूट बदला, जानिए पूरी लिस्ट

Related Posts

Headlines

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026
Headlines

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026
Headlines

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला वासेपुर, डॉन का भाई जख्मी

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.