Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 10:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » UP में फिर लौटेगी आग उगलती गर्मी, अगले 5 रोज लू का अलर्ट
Headlines

UP में फिर लौटेगी आग उगलती गर्मी, अगले 5 रोज लू का अलर्ट

June 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Lucknow : पिछले कुछ दिनों से बारिश, बादल और तेज हवाओं के कारण गर्मी से राहत महसूस कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को अब फिर से तपिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही 9 जून से 11 जून के बीच कई जिलों में लू चलने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

रविवार से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क होने लगेगा। बादलों की आवाजाही कम होगी और धूप का असर लगातार बढ़ेगा। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा और दिन के समय गर्मी पहले से ज्यादा महसूस होगी। सीनियर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। गर्म हवाओं का दौर शुरू होने के साथ लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

auto

बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा गर्मी

शनिवार को प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई इलाकों में तेज धूप के कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। वहीं पूर्वांचल और तराई के कुछ जिलों में सुबह हल्के बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं, लेकिन इसका असर ज्यादा देर तक नहीं रहा।

इन जिलों में सबसे ज्यादा तापमान

शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

  • झांसी : 42.5 डिग्री सेल्सियस
  • बांदा : 42.2 डिग्री सेल्सियस
  • उरई : 41.4 डिग्री सेल्सियस
  • फतेहपुर : 41.4 डिग्री सेल्सियस
  • वाराणसी : 41.2 डिग्री सेल्सियस

इन जिलों में दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहा।

लखनऊ में भी बढ़ेगी परेशानी

राजधानी लखनऊ में शनिवार को उमस और तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। दिन के समय लंबे समय तक खुले में रहना मुश्किल महसूस हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यहां भी तापमान लगातार बढ़ेगा। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

10 जून से लू के थपेड़े

मौसम विभाग के अनुसार 9 जून से प्रदेश में गर्म हवाओं का असर बढ़ने लगेगा। 10 जून और 11 जून को कई जिलों में लू चल सकती है। विशेष रूप से बुंदेलखंड, मध्य उत्तर प्रदेश और दक्षिणी जिलों में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय करने को भी कहा गया है।

अगले पांच दिन चुनौतीपूर्ण

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में अगले पांच दिन प्रदेशवासियों के लिए गर्मी और लू की परीक्षा लेने वाले साबित हो सकते हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण लोगों को फिर से जून की तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें : रसोई का बजट फिर बिगड़ा, घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरसोई का बजट फिर बिगड़ा, घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा
Next Article केरल में बैठकर रची गई मांडर गैंगरे’प की साजिश! 8 संदेही गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
Headlines

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026
Headlines

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026

पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या

September 18, 2026

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.