Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 07:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी के 46 इलाकों में कल से निषेधाज्ञा, कहां-कहां… जानें
Headlines

राजधानी के 46 इलाकों में कल से निषेधाज्ञा, कहां-कहां… जानें

February 2, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
निषेधाज्ञा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : JAC यानी झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत 3 फरवरी से हो रही है। यह परीक्षा 23 फरवरी तक चलेगी। सभी परीक्षाएं द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक होंगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी को लेकर रांची के सदर एसडीएम कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है।

200 मीटर के दायरे में लागू रहेगा आदेश

यह निषेधाज्ञा सदर अनुमंडल के कुल 46 परीक्षा केंद्रों के चारों ओर 200 मीटर की परिधि में लागू रहेगी। प्रशासन को आशंका है कि परीक्षा के दौरान छात्र, अभिभावक या अन्य लोग केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ जमा कर सकते हैं, जिससे विधि व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

इन गतिविधियों पर पूरी तरह रोक

निषेधाज्ञा के तहत पांच या उससे अधिक लोगों का एक जगह जमा होना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा किसी भी तरह के ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। आग्नेय अस्त्र जैसे बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम या बारूद लेकर चलने पर रोक रहेगी। लाठी, डंडा, तीर धनुष, गड़ासा जैसे हरवे हथियार लेकर चलना भी मना किया गया है। किसी भी प्रकार की बैठक या आमसभा आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी।

कब तक प्रभावी रहेगा आदेश

यह निषेधाज्ञा 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजकर 20 मिनट तक प्रभावी रहेगी। हालांकि सरकारी ड्यूटी में लगे पदाधिकारी, कर्मचारी, धार्मिक अनुष्ठान और शवयात्रा को इससे छूट दी गई है।

पहले से तैनात है पुलिस बल

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के संयुक्त आदेश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती पहले ही की जा चुकी है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

46 परीक्षा केंद्रों पर रहेगा विशेष ध्यान

कांके, रातू, खलारी, हेहल, लालपुर, अपर बाजार, धुर्वा, जगरनाथपुर, डोरंडा, पंडरा, हेसाग, सिल्ली और मूरी क्षेत्र के 46 परीक्षा केंद्रों में यह निषेधाज्ञा लागू रहेगी। देखें सभी के नाम और पता…

क्रमांकपरीक्षा केंद्र का नामस्थान
1अनिता गर्ल्स हाई स्कूलकाँके, राँची
2संत जोसेफ हाई स्कूलकाँके, राँची
3गवर्नमेंट +2 हाई स्कूलकाँके, राँची
4गवर्नमेंट +2 हाई स्कूलबोड़ेया, काँके, राँची
5संत मदर टेरेसा हाई स्कूलन्यूरी विकास
6छोटानागपुर राज +2 हाई स्कूलरातू
7महारानी प्रेम मंजरी प्रॉजेक्ट गर्ल्स ई स्कूलरातू, राँची
8बेथेनया कान्वेंट हाई स्कूलमुखमन्दरो, रातू, राँची
9जनता +2 हाई स्कूलखलारी, राँची
10आदर्श आई स्कूलशांति नगर, खलारी, राँची
11गवर्नमेंट हाई स्कूलबाजरा, हेहल, राँची
12गौरिदत्त मंडेलिया हाई स्कूलरातू रोड, राँची
13के.बी. गर्ल्स हाई स्कूलरातू रोड, राँची
14हाली क्रॉस हाई स्कूलपीस रोड, लालपुर, राँची
15एस. एन. मारवाड़ी गर्ल्स हाई +2 हाई स्कूलराँची
16बाल कृष्णा +2 हाई स्कूलअपर बाजार, राँची
17मारवाड़ी +2 हाई स्कूलअपर बाजार, राँची
18बी.एस. पी. हाई स्कूलसेक्टर-2, धुर्वा, राँची
19योगदा सत्संग हाई स्कूलजगरनाथपुर, राँची
20योगदा सत्संग कॉलेजजगरनाथपुर, धुर्वा, राँची
21संत अलाईस इंटरमिडिएट कॉलेजडॉ कामिल बुल्के पथ, राँची
22उर्सलाईन इंटर कॉलेजडॉ कामिल बुल्के पथ, राँची
23संत अलोइस हाई स्कूलडॉ कामिल बुल्के पथ, राँची
24संत अन्ना इंटर कॉलेजडॉ कामिल बुल्के पथ, राँची
25उर्सलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूलडॉ कामिल बुल्के पथ, राँची
26संत जेवियर कॉलेजपुरुलिया रोड, राँची
27राईन उर्दू गर्ल्स इंटर कॉलेजलेक रोड, राँची
28गोस्नर कॉलेजक्लब रोड, राँची
29बेथेसडा गर्ल्स हाई स्कूलबाबुलेन, राँची
30बेथेसडा विमेंस इंटरमिडिएट कॉलेजबाबुलेन, राँची
31संत पॉल हाई स्कूलचर्च रोड, राँची
32संत पॉल कॉलेजबहु बाजार, राँची
33संत मारग्रेट गर्ल्स हाई स्कूलचर्च रोड, राँची
34संत जॉन्स इंटर कॉलेजचर्च रोड, राँची
35आर.टी.सी. हाई स्कूल हिन्दी मिडियमपी.एच. बूटी, राँची
36संत कुलदीप हाई स्कूलहरमू, राँची
37संत लुईस हाई स्कूलहरमू, राँची
38आसीसी हाई स्कूलसामलोंग, राँची
39कार्मेल गर्ल्स हाई स्कूलसामलोंग, राँची
40निर्मला कॉलेजडोरण्डा, राँची
41एस.एस. डोरंडा गर्ल्स +2 हाई स्कूलडोरण्डा
42एस.जी.एम. इंटर कॉलेजपण्डरा, राँची
43डॉन बास्को हाई स्कूलहेसाग
44प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूलसिल्ली
45एस.एस. +2 हाई स्कूलसिल्ली
46उर्सलाईन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूलमूरी, सिल्ली, राँची

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, अनावश्यक भीड़ न लगाएं और परीक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

इसे भी पढ़ें : CA बेटा फं’दे पर लटका, वकील मां ने नाबालिग बेटी के साथ खाया ज’हर, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमेहनत की उड़ान : अंतरराष्ट्रीय मंच में चमके रांची के डॉ दिनेश ठाकुर
Next Article एक ही दिन चुनाव और बोर्ड परीक्षा, पेरेंट्स एसोसिएशन ने जताई आपत्ति

Related Posts

Headlines

बड़गांई जमीन केस : सीएम हेमंत को HC से मिली मोहलत, अगली तारीख कब… जानें

November 4, 2026
Headlines

झारखंड के थानों और दफ्तरों से हटेगी 15 साल पुरानी खटारा गाड़ियां, पोर्टल पर लगेगी बोली

November 4, 2026
Headlines

बिहार में ई-कैबिनेट की तैयारी, सीएम सम्राट बोले- पारदर्शी और तेज होंगे फैसले

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बड़गांई जमीन केस : सीएम हेमंत को HC से मिली मोहलत, अगली तारीख कब… जानें

November 4, 2026

झारखंड के थानों और दफ्तरों से हटेगी 15 साल पुरानी खटारा गाड़ियां, पोर्टल पर लगेगी बोली

November 4, 2026

बिहार में ई-कैबिनेट की तैयारी, सीएम सम्राट बोले- पारदर्शी और तेज होंगे फैसले

November 4, 2026

नीतीश की सालों पुरानी मांग पूरी, CM बोले- गाद नीति से बिहार को मिलेगी बाढ़ से राहत

November 4, 2026

नीति आयोग को भेजी जाएंगी बिहार की सक्सेस स्टोरीज, ACS क्या बोल गईं… जानें

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.