Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 02:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आतिशी के सिर CM का ताज… देखें
Headlines

आतिशी के सिर CM का ताज… देखें

September 21, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आतिशी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

New Delhi : AAP यानी आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज यानी शनिवार को राज निवास में आयोजित सादे कार्यक्रम में आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ आतिशी दिल्ली की तीसरी और सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री बन गयी हैं। आतिशी के साथ AAP विधायक गोपाल राय, कैलाश गहलोत, मुकेश अहलावत, इमरान हुसैन और सौरभ भारद्वाज ने मंत्री पद की शपथ ली। सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत पहली बार दिल्ली सरकार में मंत्री बने हैं। वहीं, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन अरविंद केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

यहां याद दिला दें कि शराब नीति से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद 17 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद AAP की विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था।

माननीय आतिशी जी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

अब @AtishiAAP जी दिल्ली में केजरीवाल जी की काम की राजनीति को बढ़ाएंगी आगे pic.twitter.com/IfN57i0nos

— AAP (@AamAadmiParty) September 21, 2024

आतिशी – आप की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली के कालकाजी से विधायक हैं। अरविंद केजरीवाल सरकान में वह शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास मंत्री ​सहित कई अन्य विभागों के मंत्री थीं। आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से ही सदस्य हैं।

सौरभ भारद्वाज – सौरभ भारद्वाज दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से विधायक है। अरविंद केजरीवाल सरकार में वह स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन-कला संस्कृति भाषा, उद्योग, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री थे। इससे पहले वह दिल्ली जल बोर्ड के भी अध्यक्ष रह चुके हैं।

मुकेश अहलावत – दलित नेता मुकेश अहलावत दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा से विधायक हैं। उन्हें 2020 में आप ने सुल्तानपुर से टिकट दिया था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। वह पहली बार विधायक बने।

कैलाश गहलोत – कैलाश गहलोत दिल्ली देहात के नजफगढ़ विधानसभा सीट से विधायक है। अरविंद केजरीवाल सरकार में वह परिवहन, राजस्व, प्रशासनिक सुधार, सूचना और प्रौद्योगिकी, कानून, न्याय और विधायी मामलों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

इमरान हुसैन – इमरान हुसैन बल्लीमारान विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। वह दो बार के विधायक हैं। अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल में खाद्य और नागरिक आपूर्ति और चुनाव मंत्री थे।

गोपाल राय – गोपाल राय आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रभारी हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार में वह पर्यावरण व अन्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अन्ना आंदोलन के समय से ही अरविंद केजरीवाल से जुड़े रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : पूरे दमखम के साथ झारखंड में दावा ठोकेंगे मांझी, क्या बोले… देखें

इसे भी पढ़ें : हिमंत के बयान पर भड़के केशव, क्या बोल गये… देखें

इसे भी पढ़ें : फॉर्चुनर से उतर अचानक लोगों को फुचका खिलाने लगी MLA अंबा (VIDEO)

इसे भी पढ़ें : मलाइका-अमृता अरोड़ा के पापा नहीं रहे, CCTV खंगाल रही पुलिस… जानें

इसे भी पढ़ें : निराश राहुल गांधी विदेश में निकाल रहे अपनी हताशा : शिवराज

इसे भी पढ़ें : एक साथ चार दोस्तों की मौ’त रुला गया सबको… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“मेरी ब्रा उतार के ब्रे’स्ट पर किक मारा, फिर पैंट लोअर कर…” देखें वीडियो
Next Article गिरा हाइड्रोलिक छत, बाल-बाल बचीं मंत्री अन्नपूर्णा देवी

Related Posts

Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
Headlines

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026
Headlines

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.